Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    • आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
    • पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पिता के सामने डूबे 3 सगे भाई, एक साथ जली चिता
    देश

    पिता के सामने डूबे 3 सगे भाई, एक साथ जली चिता

    adminBy adminApril 8, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समस्तीपुर 08 अप्रैल। समस्तीपुर में तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत के बाद हड़कंप मचा है. बीते मंगलवार (07 अप्रैल, 2026) को एक साथ तीनों की चिता जली. मामला शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के बोरज गांव का है. सोमवार (06 अप्रैल, 2026) को यह घटना हुई थी.

    पिता के सामने ही करेह नदी के बरियाही घाट पर स्नान के दौरान ये तीनों सगे भाई डूब गए थे. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही तीनों मासूम का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया. एक साथ तीन तीन बेटों के जाने से परिवार टूट गया.

    बताया जाता है कि बोरज गांव के वार्ड नंबर 7 निवासी सुदर्शन कुमार झा के तीनों पुत्र आदित्य कुमार, हर्षित कुमार और कार्तिक कुमार सोमवार की दोपहर करीब एक बजे करेह नदी में नहाने गए थे. घटना के वक्त पिता भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन देखते ही देखते तीनों बच्चे गहरे पानी में समा गए.

    घटना के बाद स्थानीय लोगों, मछुआरों और शिवाजीनगर पुलिस की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया. करीब पांच घंटे के बाद एक एक कर तीनों बच्चों के शव को नदी से बाहर निकाला जा सका. इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. रात करीब दो बजे शव गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो उठा.

    बीते मंगलवार को गांव में शोक की लहर और गहरी हो गई और हालात ऐसे रहे कि गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला. मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था. ग्रामीणों के अनुसार सुदर्शन कुमार झा बेहद गरीब परिवार से हैं. दिल्ली में सुरक्षा गार्ड का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उनके तीनों बेटे वहीं रहकर पढ़ाई करते थे. रामनवमी के अवसर पर पूरा परिवार गांव आया हुआ था.

    बच्चों के दादा विदेश्वर झा ने कहा कि तीन पोतों का जाना उनके जीवन की सबसे बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा कि तीनों बच्चे बेहद शांत और होनहार थे, जिनसे परिवार को काफी उम्मीदें थीं. मंगलवार को गांव के ही करेह नदी के किनारे तीनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया गया. एक साथ तीन चिताएं सजाई गईं. यह देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं.

    bihar samastipur tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

    April 10, 2026

    फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार

    April 9, 2026

    स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.