Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रोडवेज ड्राइवरों व कंडक्टरों का 14 पैसे प्रति किमी बढ़ा पारिश्रमिक
    देश

    रोडवेज ड्राइवरों व कंडक्टरों का 14 पैसे प्रति किमी बढ़ा पारिश्रमिक

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 9, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 09 दिसंबर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने परिवहन निगम में कार्यरत संविदा चालकों और परिचालकों को नया साल शुरू होने से पहले बड़ा तोहफा दे दिया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने घोषणा की है कि 1 जनवरी 2026 से मानदेय में प्रति किमी 14 पैसे की बढ़ोतरी लागू कर दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से बड़ी संख्या में संविदा कर्मियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और उनके कार्य प्रदर्शन में भी सुधार आएगा।

    मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में नोएडा की नगरीय सेवाओं, ग्रामीण सेवाओं, एनसीआर क्षेत्र के कौशांबी, साहिबाबाद, लोनी डिपो के अलावा गोरखपुर सीमा क्षेत्र के सौनोली, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज डिपो में तैनात संविदा चालकों-परिचालकों को 2.18 रुपये प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाता था। सरकार ने अब इसे 10 पैसे बढ़ाकर 2.28 रुपए प्रति किमी कर दिया है। जबकि औसत मानदेय संरचना में कुल 14 पैसे प्रति किमी की वृद्धि दर्ज की गई है।

    मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए चालक को कम से कम 2 साल और परिचालक को 4 साल की निरंतर सेवा देनी होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए वित्तीय वर्ष में उन्हें 288 दिन की डयूटी और 66000 किमी. की दूरी पूरी करना जरूरी है। साथ ही इस वित्तीय वर्ष में कोई दुर्घटना ना हुई हो। योजना के अन्तर्गत चालक के लिए पारिश्रमिक 14687 रुपये, प्रोत्साहन 4000 रुपये समेत कुल 18687 रुपये देय होंगे। इसी तरह परिचालक के लिए पारिश्रमिक 14418 रुपये, प्रोत्साहन 4000 रुपये समेत 18418 रुपये कुल देय होगा। योजना में चयनित होने के बाद महीने में 22 दिन डियूटी और 5000 किमी. बस परिचालन किया जाना होगा।

    वहीं नवीन उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए चालकों को दो साल की निरन्तर सेवा और परिचालकों को 4 वर्ष की निरंतर सेवा जरूरी है। इसके लिए वित्तीय वर्ष में उन्हें 288 दिन की डयूटी और 78000 किमी. की दूरी पूर्ण किया जाना जरूरी है। साथ ही वित्तीय वर्ष में कोई दुर्घटना कारित न की गई हो। योजना के तहत चालक के लिए पारिश्रमिक रुपए 14687, प्रोत्साहन 7000 रुपये समेत कुल 21687 रुपये देय होगा। ऐसे ही परिचालक के लिए पारिश्रमिक 14418 रुपए, प्रोत्साहन 7000 रुपये समेत कुल 21418 रुपये देय होगा। योजना में चयनित होने के बाद महीने में 24 दिन डियूटी और 6000 किमी. बस परिचालन किया जाना होगा।

    प्रतिधारण/वफादारी प्रोत्साहन योजना के तहत सबसे पुराने संविदा चालकों को वरिष्ठता के आधार पर संविदा चालकों को प्रोत्साहन का भुगतान किया जायेगा। जिसमें वरिष्ठता के आधार पर 20 साल पुराने संविदा चालकों को 1500 रूपया और 10 साल पुराने संविदा चालकों को 750 रूपया मासिक भगुतान किया जायेगा। इसके अलावा भुगतान 24 दिन या उससे अधिक डियूटी करने व न्यूनतम 6000 किमी. संचालित करने वाले तथा 50 प्रतिशत लोडफैक्टर की अनिवार्यता पूर्ण करने वाले संविदा चालक-परिचालक को 4000 रूपया की दर से अतिरिक्त भुगतान होगा। 50 प्रतिशत लोडफैक्टर की अनिवार्यता पूर्ण न करने पर प्रभावी प्रोत्साहन राशि 2/3 भाग का भुगतान होगा।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news yogi-government
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026

    राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.