Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    • गंगा को प्रदूषित करने को लेकर स्थानीय निकायों को दंडित करने का निर्देश
    • ऑडियो-वीडियो का इस्तेमाल रिपोर्टिंग के लिए कर सकेंगे
    • राष्ट्रपति ने गंजाम में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एसआईटी ने राम मंदिर चारी प्रकरण में चंपत राय समेत 17 को आरोपी माना
    देश

    एसआईटी ने राम मंदिर चारी प्रकरण में चंपत राय समेत 17 को आरोपी माना

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 25, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या, 25 जून (ता)। जांच के दौरान SIT ने ऐसे करीब 150 सेवादारों और कर्मचारियों को चिन्हित किया है, जिनकी आर्थिक स्थिति 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद तेजी से बदली है। इनमें चंपत राय के करीबी माने जाने वाले फूलकांत मिश्रा का नाम भी शामिल है, जिनके पास से 25 लाख रुपये की 3 लग्जरी कारें मिली हैं। वहीं, दानपात्रों की चाबियां रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास मिलने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
    जांच टीम ने मंदिर परिसर में दान राशि की गणना, रिकॉर्ड संधारण, सुरक्षा व्यवस्था, CCTV निगरानी और कर्मचारियों की भूमिका की पड़ताल की। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कई पदाधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक जांच में दान पेटियों की चाबियों, चढ़ावे के रिकॉर्ड और नकदी प्रबंधन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई। कुछ कर्मचारियों और सेवादारों की आर्थिक स्थिति में हुए बदलावों का भी विश्लेषण किया गया है।
    सरकार द्वारा 13 जून को गठित SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संजय प्रसाद को 20 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी, जिसे अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को भेज दिया गया है। रिपोर्ट में ट्रस्ट के पुनर्गठन और मंदिर के लिए एक सीनियर अफसर को CEO के रूप में नियुक्त करने का सुझाव दिया गया है। इसके साथ ही, पिछले 5 वर्षों के चढ़ावे का गहन ऑडिट कराने की सिफारिश भी की गई है। सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर में गबन का खेल सालों से चल रहा था। मंदिर के सेवादार इस बारे में जानते थे, लेकिन प्रभावशाली लोगों के शामिल होने के कारण वे चुप थे। हाल ही में टिन्नू के बढ़ते प्रभाव से नाराज मंदिर के एक गुट ने सुनियोजित तरीके से उससे नजदीकी बढ़ाई, साक्ष्य जुटाए और पूरी जानकारी मीडिया तक पहुँचा दी, जिससे सालों से चल रहे इस कथित घोटाले की पोल खुल गई।
    इस मामले में पहले कुछ कर्मचारियों और संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। जांच के दौरान कथित रूप से नकदी और अन्य सामग्री की बरामदगी भी हुई है। हालांकि कथित गबन या चोरी की कुल राशि को लेकर अभी कोई आधिकारिक अंतिम पुष्टि नहीं हुई है।SIT द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट पर अब राज्य सरकार विचार करेगी। आगे की कार्रवाई, FIR दर्ज होने या अन्य कानूनी कदमों को लेकर अंतिम निर्णय संबंधित सक्षम प्राधिकरण द्वारा लिया जाएगा।
    राम मंदिर देश की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। ऐसे में चढ़ावे और दान राशि से जुड़ी किसी भी अनियमितता के आरोपों ने राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा छेड़ दी है। अब सभी की नजरें SIT की विस्तृत रिपोर्ट और सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।गौरतलब है कि यह जांच अभी जारी है और मामले में किसी भी व्यक्ति की आपराधिक जिम्मेदारी का अंतिम निर्धारण न्यायिक एवं कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगा।

    as accused in the Ram Mandir land deal case. ayodhya including Champat Rai Ram Mandir Theft Case tazza khabar tazza khabar in hindi The SIT has named 17 individuals Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज

    August 6, 2026

    कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत

    August 6, 2026

    विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.