लखनऊ, 07 अप्रैल (हि)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक प्रातः साढ़े 10 बजे से होगी। लोक भवन में होने वाली इस बैठक में दर्जन भर से अधिक प्रस्ताव शामिल हैं। कैबिनेट में जहां स्वामी विवेकानंद योजना के तहत 25 लाख युवाओं को लैपटॉप दिए जाने का रास्ता साफ हो सकता है। इसके लिए अंतिम बिड की सेवा-शर्तों को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को मानदेय वृद्धि का तोहफा दिए जाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिलने की संभावना है। शिक्षामित्र व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव भी बेसिक शिक्षा विभाग कैबिनेट में रख सकता है। अनुदेशकों को 17 हजार रुपये व शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये मासिक मानदेय इसी माह से दिया जाएगा। हाल ही में मुख्यमंत्री ने इसी माह से शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को यह तोहफा दिए जाने का ऐलान किया था।
Trending
- प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन
- हाई-सिक्योरिअी गेट तोड़कर विधानसभा परिवार में घुसी कार
- अरविंद केजरीवाल दिल्ली उच्च न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए, रखी मांग
- जरूरी वस्तुओं की कीमतों में असामान्य उतार-चढ़ाव नहीं, स्थिति पर नजर : केन्द्र
- एनजीटी संरक्षित तालाब में फ्लाईओवर के पिलर बनाने पर सख्त, जांच के दिए निर्देश
- पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी
- यूपी में 3 दिनों तक बारिश के साथ आंधी तूफान-ओले गिरने का अलर्ट
- 25 लाख युवाओं को लैपटॉप का रास्ता साफ होगा

