नई दिल्ली, 12 जनवरी। दुष्कर्म के मामलों को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि ऐसे मामलों में न्यायपालिका पर दबाव बनाने के साथ उसे बदनाम करने की कोशिश हो रही है। साथ ही कई फर्जी आरोपों में बेगुनाह लोगों को फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद की जा रही है। प्रदर्शन में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे उत्तर प्रदेश के उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का जिक्र करते हुए प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट से दबाव रहित निष्पक्ष न्याय की मांग की।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कु. अवनीश सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता बरखा त्रेहान के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन को न्याय महापंचायत नाम दिया गया । त्रेहान ने कहा कि दुष्कर्म को राजनीति का हथियार बना दिया गया है और उसके माध्यम से न्यायपालिका पर दबाव डाला जा रहा है, यह उचित नहीं है।
Trending
- स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
- अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
- सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
- सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
- आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
- पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
- सैलून चलाने वाले को मिला ₹72 लाख का जीएसटी नोटिस, बैंक खाता फ्रीज
- शाहरुख खान के ‘राका’ की तारीफ करने पर एटली ने कहा आपको और गर्व महसूस कराऊंगा, सर

