Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बिश्नोई समाज के गुरू जम्भेश्वर जी महाराज के प्रेरणास्रोत कार्यों का जनहित में सरकार करें प्रचार प्रसार, हर वर्ष दिया जाए पुरस्कार
    देश

    बिश्नोई समाज के गुरू जम्भेश्वर जी महाराज के प्रेरणास्रोत कार्यों का जनहित में सरकार करें प्रचार प्रसार, हर वर्ष दिया जाए पुरस्कार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comNovember 19, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केन्द्र और प्रदेश की सरकारें सभी धर्म के मानने वालों को उनके धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने के साथ साथ सद्भाव व भाईचारा बना रहे इसके लिए महापुरूषों के प्रेरणास्रोत कार्याें और आशीष वचनों का प्रचार प्रसार भरपूर तरीके से कर रही है। बीते दिनों अखिल भारतीय बिश्नोई मिलन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कुमार बिश्नोई का यह कथन महत्वपूर्ण लगा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण की समाप्ति पेड़ पौधों व जानवरों की रक्षा तथा पर्यटन के क्षेत्र में हरियाली के माध्यम से आज से कई सौ साल पूर्व नई संभावनाएं पैदा कर चुके बिश्नोई गुरू जम्भेश्वर जी महाराज के द्वारा किए गये कार्यों का सरकार को देश भर के गांव देहातों जिलों व महानगरों में प्रचार प्रसार करना चाहिए क्योंकि उनके एक वचन पर सैंकड़ों महिलाओं ने एक पेड़ की सुरक्षा के लिए अपनी गर्दनें कटा दी थी और जानवरों की रक्षा के लिए उनके दिखाये मार्ग पर चलते हुए बिश्नोई समाज द्वारा जीव जंतुओं की रक्षा हेतु किए जा रहे कार्यों से कोई अनभिज्ञ नहीं है। मुझे लगता है कि गुरू जी के जन्मदिवस पर सभी सरकारें एक एक विज्ञापन जारी करें। और जानवरों की रक्षा पेड़ों की सुरक्षा तथा हरियाली और पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रदूषण समाप्ति के क्षेत्र में जो लोग काम कर रहे है उन्हें हर वर्ष गुरू जम्भेश्वर जी पुरस्कार दिया जाए जिसमें 11 लाख रूपये नगद अंग वस्त्र व प्रशिस्त पत्र हो शामिल। मेरा मानना है कि बिना मांगे मां भी दूध नही पिलाती है और बिना कहे रोटी भी नहीं मिलती है इस सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए बिश्नोई समाज से जुड़े दुनियाभर में सक्रिय सभी नागरिक चाहे वो गांव में रहते हो या शहर में नौकरी पेशा हो या उद्योगपति व्यापारी सबको इस संदर्भ में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को सोशल मीडिया के माध्यम से इस संदर्भ में आग्रह भेजना चाहिए और सभी बिश्नोई जन इस खबर को अपने स्तर पर ज्यादा से ज्यादा प्रचारित कर अपनी सोशल मीडिया साईडो पर इसे जरूर स्थान दे एवं इस बात का प्रचार करें। जिससे गुरू जम्भेश्वर जी महाराज के प्रेेरणास्रोत कार्यों का लाभ वर्तमान पीढ़ी को भी मिल सके। (प्रस्तुतिः- अंकित बिश्नोई राष्ट्रीय महामंत्री सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए व पूर्व सदस्य मजीठिया बोर्ड यूपी)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.