कानपुर, 19 मार्च (अम)। सीसामऊ की विधायक नसीम सोलंकी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त की शिकायत की है कि अधिकारी फोन नहीं उठाते। इससे उन्हें क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान में मुश्किल हो रही है। सोलंकी ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। अपने बयान संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है।
विधानसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में विधायक ने कहा है कि सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पिछले एक महीने से लगातार कमिश्नर, डीएम और नगर आयुक्त को फोन किया पर कॉल रिसीव नहीं हुई। किसी स्टाफ ने अगर फोन उठाया भी तो अधिकारी से न तो बात कराई और न बाद में फोन आया। जन प्रतिनिधियों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए।
वीडियो में उन्होंने कहा कि पिछले बजट सत्र में विधानसभा अध्यक्ष अफसरों को आदेश दिया था कि विधायकों, जन प्रतिनिधियों को फोन उठाएं, फिर भी यह स्थिति है। गंगा बैराज क्षेत्र के हादसे का जिक्र कर कहा कि रात में उन्होंने डीएम को 12-15 बार फोन मिलाया। पीआरओ ने फोन उठाया लेकिन डीएम तक मैसेज नहीं भेजा और न ही पलट कर जवाब दिया। नगर आयुक्त फोन नहीं उठाते। कोई अधिकारी काम की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के फोन हमेशा उठाए जाते हैं। मीटिंग आदि की व्यस्तता के कारण हो सकता है कि ऐसा न हुआ है। विधायक जी से मैंने स्वयं बातकर उनको हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए अपना निजी नंबर भी साझा किया है।
Trending
- फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
- स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
- अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
- सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
- सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
- आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
- पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
- सैलून चलाने वाले को मिला ₹72 लाख का जीएसटी नोटिस, बैंक खाता फ्रीज

