Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    • जनाजा निकला तो थम गए कांवड़ियों के कदम, बंद हो गए डीजे
    • श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए 6 दिसंबर को कारसेवा का ऐलान
    • सड़ा मीट, खराब सब्जियां और एक्सपायर्ड दूध, 5-स्टार होटलों के खाने का सच आया सामने
    • मथुरा में कारसेवा के लिए पूजा शुरू: चित्रगुप्त पीठ में हवन-यज्ञ, बैठक के बाद साधु-संत करेंगे शंखनाद
    • 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अगले 15 दिनों में चालू होगा: नितिन गडकरी
    देश

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अगले 15 दिनों में चालू होगा: नितिन गडकरी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 18, 2025Updated:December 18, 2025No Comments36 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 18 दिसंबर। दिल्ली से देहरादून का सफर अब सिर्फ दूरी नहीं, बल्कि एक यादगार एक्सपीरिएंस बनने वाला है। सालों से जिस एक्सप्रेसवे का इंतजार किया जा रहा था, उसे लेकर अब बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संकेत दिए हैं कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अगले 10 से 15 दिनों में आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी से समय मांगा गया है। इसके शुरू होते ही राजधानी दिल्ली से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक का सफर महज 2 घंटे में पूरा किया जा सकेगा, जो अभी करीब 6 से 6.5 घंटे का होता है।

    नितिन गडकरी ने बताया कि उन्होंने इस 212 किलोमीटर लंबे, 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय भी मांगा है। करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह मेगा प्रोजेक्ट देश के सबसे आधुनिक एक्सप्रेसवे में से एक माना जा रहा है।

    चार हिस्सों में बने इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत दिल्ली में अक्षरधाम और शास्त्री पार्क क्षेत्र से होती है। इसके बाद यह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) से जुड़ते हुए बागपत, शामली और सहारनपुर होते हुए उत्तराखंड के देहरादून तक जाता है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देगा, जिससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

    वाइल्डलाइफ फ्रेंडली एक्सप्रेसवे
    इस एक्सप्रेसवे की खास बात यह है कि इसे केवल रफ्तार ही नहीं, बल्कि पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। गणेशपुर से देहरादून के बीच का हिस्सा वाइल्डलाइफ फ्रेंडली रखा गया है। यहां करीब 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया गया है, जो जंगलों और नदियों के ऊपर से गुजरता है। इसके अलावा 6 एनिमल अंडरपास, 2 हाथी अंडरपास, 2 बड़े और 13 छोटे पुल बनाए गए हैं, ताकि वन्यजीवों की आवाजाही बाधित न हो।

    एनएचएआई के अनुसार, दिल्ली से देहरादून तक कुल 5 टोल प्लाजा बनाए जाएंगे। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर 12 इंटरचेंज भी तैयार किए गए हैं, जिससे आसपास के शहरों और कस्बों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
    दिल्ली से बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक जाने पर यात्रियों को किसी तरह का टोल शुल्क नहीं देना होगा।

    बागपत से सहारनपुर तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन कई हिस्सों में काम अभी अधूरा है। निर्माण एजेंसियों के मुताबिक, सहारनपुर क्षेत्र का बचा हुआ काम दिसंबर 2025 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

    DELHI DEHRADUN EXPRESSWAY nitin-gadkari tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण

    August 10, 2026

    जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए

    August 10, 2026

    ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.