Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    • पिता से कानूनी लड़ाई के बाद इच्छामृत्यु मिली, रेप के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी, तीन साल से व्हीलचेयर पर थी
    • जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
    • पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
    • वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली
    • प्रयागराज: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सीतापुर में मकर संक्रांति मेले के दौरान सरायन नदी का वर्षों पुराना पुल टूटा, 4 लोग बहे
    देश

    सीतापुर में मकर संक्रांति मेले के दौरान सरायन नदी का वर्षों पुराना पुल टूटा, 4 लोग बहे

    adminBy adminJanuary 15, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीतापुर 15 जनवरी। मछरेहटा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक हर्रैया धाम में आयोजित मकर संक्रांति मेले के दौरान बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. ग्राम पंचायत मिरचौड़ी के मजरा हर्रैया धाम के पास सरायन नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल अचानक ढह गया. जिससे चार लोग नदी में बह गए. हालांकि ग्रामीणों की मदद से सभी को सकुशल बचा लिया गया.

    जानकारी के अनुसार सरायन नदी पर बांस और लकड़ी से बना यह अस्थायी पुल पिछले कई वर्षों से प्रत्येक 4 महीने के लिए बनाया जाता है। मेले की वजह से यह ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य सहारा बना हुआ था। इसी पुल के माध्यम से बरुहा नेवादा, गंगापुर, अलाददपुर, बेनोरा, धरैंचा, समदेपारा, भौगौतीपुर और बारा भारी सहित दर्जनों गांवों का संपर्क खैराबाद थाना क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग से होता है। मकर संक्रांति के दिन हर्रैया धाम पर ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें आसपास के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु और मेलार्थी पहुंचे थे।

    बताया गया कि मेला समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में लोग इसी पुल के माध्यम से अपने-अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक पुल का एक हिस्सा भरभराकर टूट गया। घाट के केवट नरेश और सोबरन ने बताया कि पुल टूटने से चार लोग नदी में गिर गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

    घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मछरेहटा प्रभात गुप्ता और सूरजपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह खरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया, मौके पर भीड़ को हटवाया और लोगों को सुरक्षित वैकल्पिक रास्तों से भेजने की व्यवस्था की। अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    bridge-collapse sitapur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद

    March 28, 2026

    पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा

    March 28, 2026

    विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.