अलीगढ़ 09 जनवरी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के राजनीतिक विभाग की एक हिन्दू महिला प्रोफेसर ने डीन पर धार्मिक टिप्पणी और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह एक गंभीर और संवेदनशील मामला है। राजनीति विज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर रचना कौशल ने आरोप लगाया है कि वे वर्ष 1998 से केवल हिंदू होने के कारण मानसिक और पेशेवर उत्पीड़न झेल रही हैं। उन्होंने विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी पर साम्प्रदायिक टिप्पणियां करने, अधिकारों के दुरुपयोग और भेदभावपूर्ण रवैये के आरोप लगाए हैं।
प्रोफेसर कौशल ने कुलपति को शिकायती पत्र सौंपते हुए ऑडियो रिकॉर्डिंग, उसकी ट्रांसक्रिप्ट और अन्य दस्तावेज भी दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गर्भावस्था के दौरान भी उन पर काम का दबाव बनाया गया, जिससे जुड़वां बच्चों का मिसकैरेज हो गया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि उन्हें जानबूझकर बोर्ड ऑफ स्टडीज़ की बैठक से बाहर रखा गया और वरिष्ठता के बावजूद महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां नहीं दी गईं। प्रोफेसर कौशल ने निष्पक्ष जांच और डीन को पद से हटाने की मांग की है।
हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद भी एएमयू प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। प्रोफेसर रचना कौशल ने कहा कि उन्हें हिंदू होने की सजा मिल रही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डीन का कहना है कि हिन्दू हो इसलिए तुम्हें बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी चले जाना चाहिए। महिला प्रोफेसर के इस आरोप से एएमयू में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि कुलपति कार्यालय ने शिकायत प्राप्त होने के बाद इसे गंभीरता से लिया है और जल्द ही उचित कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
Trending
- यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
- फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
- स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
- अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
- सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
- सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
- आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
- पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं

