बरेली, 31 जनवरी। उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए बरेली मंडल से हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। लंबे समय से यहां से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग उठ रही है, ताकि बुजर्गों के साथ ही दिव्यांग भी आसानी से चार धाम यात्रा के लिए जा सकें। चार धाम के लिए बरेली मंडल से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए यूपी और उत्तराखंड के अधिकारियों के बीच मंथन तेजी से चल रहा है। गंगा एक्सप्रेस वे के पास बदायूं के बिनावर में हेलीपैड बनाने की तैयारी है ताकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों को भी इसका लाभ मिल सके। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने इसके लिए प्रयास शुरू किए थे। अब यह प्रयास तेजी से हकीकत की ओर बढ़ रहे हैं। कमिश्नर की इस संबंध में उत्तराखंड के अधिकारियों से कई राउंड की वार्ता हो चुकी है। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक जा रहा है। कमिश्नर का मानना है कि यदि हेलीकॉप्टर सेवा गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास से मिलती है तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जैसे जिलों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। यहां डबल इंजन के हेलीकॉप्टर चलाने की तैयारी है।
Trending
- भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
- संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
- गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
- राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
- जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
- कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
- विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
- बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ

