Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी में बिगड़ेगा मौसम, 2 दिन बारिश का अलर्ट, 40 की स्पीड में चलेंगी हवाएं
    • सात फेरे होते ही खुला लड़के का राज, नेग लेने आए किन्नर ले गए दूल्हे को साथ
    • निसान की नई सब-4 मीटर एमपीवी ‘ग्रेवाइट’ लॉन्च होगी
    • राहुल जी आपके नेता अगर वीर शिवाजी से टीपू सुल्तान की बराबरी जैसे बयान देते रहे तो जनाधार खिसकते देर नहीं लगेगी
    • पुरातन छात्र सम्मेलन में बड़े लोगों का ही महिमामंडन क्यों, स्थानीयों को भी दिया जाना चाहिए सम्मान
    • पाकिस्तान पर भारत की जीत सभी को बधाई
    • एकता कपूर और इम्तियाज अली की फिल्म ‘हीर रांझा’ को नए दौर के हिसाब से ढालकर पेश किया जाएगा
    • हिया का म्यूजिक वीडियो ‘शर्माना’ अक्षय कुमार ने किया रिलीज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सात फेरे होते ही खुला लड़के का राज, नेग लेने आए किन्नर ले गए दूल्हे को साथ
    देश

    सात फेरे होते ही खुला लड़के का राज, नेग लेने आए किन्नर ले गए दूल्हे को साथ

    adminBy adminFebruary 16, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बाराबंकी 16 फरवरी। यूपी के बाराबंकी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी के दौरान सात फेरे पूरे होने के बाद पता चला कि दूल्हा किन्नर (ट्रांसजेंडर) है। यह खुलासा किन्नर समुदाय के लोगों ने किया, जिससे पूरे गांव में हंगामा मच गया। बाराती डरकर भागने लगे और दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को रोक लिया। आखिरकार पुलिस के आने पर पंचायत हुई और बारात बिना दुल्हन के लौट गई। कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की की शादी 6 महीने पहले रामसनेहीघाट क्षेत्र के दिनौना के पूरे गनई गांव निवासी भाग्यचंद्र के बेटे रिशु (22 वर्ष) से तय हुई थी। शादी की तारीख 13 फरवरी रखी गई। शुक्रवार को बैंड-बाजे के साथ बारात गांव पहुंची। बाराती नाचते-गाते हुए गांव में दाखिल हुए। दुल्हन के परिवार और पूरे गांव ने बारात का जोरदार स्वागत किया। जयमाल हुई, उसके बाद खाना-पीना चला और बाराती जनवासे में चले गए। शाम को सात फेरे भी पूरे हो गए। सब कुछ सामान्य लग रहा था। विदाई की तैयारियां चल रही थीं।

    शनिवार सुबह करीब 4 बजे कादोपुर से किन्नरों की एक बधाई लेने पहुंची। जैसे ही उन्होंने दूल्हे को देखा, वे उसे पहचान गए। दूल्हे और उसके परिवार के चेहरे पीले पड़ गए। किन्नरों ने बताया कि यह व्यक्ति उनकी बिरादरी का है और पहले उनके साथ ही रहता-घूमता था। बात को दबाने के लिए दूल्हे पक्ष ने जल्दी से 23 हजार रुपये किन्नरों को थमा दिए और चुप रहने का इशारा किया। आमतौर पर नेग में 1100 या 2100 रुपये दिए जाते हैं, इतनी बड़ी रकम देख दुल्हन के परिजनों को शक हो गया।

    दुल्हन के चचेरे भाई ने बताया कि जब उन्होंने दूल्हे को चेक करने के लिए कमरे में ले जाने को कहा, तो वह इनकार करने लगा और गुस्सा दिखाने लगा। इसी बीच किन्नरों ने सबके सामने खुलासा कर दिया कि दूल्हा किन्नर है। खबर फैलते ही बारात में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे के परिजन और बाराती एक-एक करके चुपके से भागने लगे। जनवासे से आधे से ज्यादा लोग गायब हो गए। गुस्साए दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। लेकिन लोकलाज और इज्जत के डर से दुल्हन के परिजनों ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया। पुलिस के सामने पंचायत हुई। दूल्हे पक्ष ने शादी में हुए खर्च के पैसे लौटाने की बात मानी। पैसे देने के बाद बची-खुची बारात बिना दुल्हन के लौट गई। दुल्हन की विदाई नहीं हुई।
    पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोठी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है। दोनों पक्षों से बात की जा रही है।

    barabanki khabar jara hatke tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी में बिगड़ेगा मौसम, 2 दिन बारिश का अलर्ट, 40 की स्पीड में चलेंगी हवाएं

    February 16, 2026

    निसान की नई सब-4 मीटर एमपीवी ‘ग्रेवाइट’ लॉन्च होगी

    February 16, 2026

    राहुल जी आपके नेता अगर वीर शिवाजी से टीपू सुल्तान की बराबरी जैसे बयान देते रहे तो जनाधार खिसकते देर नहीं लगेगी

    February 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.