Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    • पिता से कानूनी लड़ाई के बाद इच्छामृत्यु मिली, रेप के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी, तीन साल से व्हीलचेयर पर थी
    • जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
    • पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
    • वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली
    • प्रयागराज: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शादी समारोह के दौरान बाथरूम में खून से सनी मिली नवविवाहिता की लाश
    देश

    शादी समारोह के दौरान बाथरूम में खून से सनी मिली नवविवाहिता की लाश

    adminBy adminNovember 24, 2025No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर 24 नवंबर। जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जंगल रसूलपुर नंबर दो स्थित लक्ष्मीपुर गांव में रविवार की देर रात बाथरूम में खून से सनी एक नवविवाहिता की लाश मिली है. सूचना पर पहुंची झंगहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवती की इसी साल शादी हुई थी.

    झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो स्थित लक्ष्मीपुर में स्व. राधेश्याम निषाद की 20 वर्षीय बेटी शिवानी अपने चचेरी बहन की शादी में सम्मिलित होने शुक्रवार को अपने ससुराल देवरिया से मायके आई थी. रविवार को शिवानी के चचेरी बहन की शादी थी. शादी समारोह कार्यक्रम गांव से लगभग 200 मीटर दूर स्थित नए घर से संपन्न हुआ. शिवानी अपने मां व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई थी.

    परिजनों के मुताबिक, काफी रात होने के बाद शिवानी वापस घर चली आई. परिवार के लोग जब घर वापस आए तो शिवानी उन्हें घर में नहीं मिली, उसकी घरवालों ने तलाश शुरू किया. इस दौरान घर के बगल में स्थित खेत में बने बाथरूम में शिवानी की खून से लथपथ लाश मिली. घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा के साथ उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    मौके पर फारेंसिक टीम भी पहुंची और अपने स्तर से सबूत इकट्ठा करने में जुटी है. फिलहाल शिवानी की इस निर्मम हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. इसकी निर्मम हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया है. लेकिन घटना के कारणों का अब तक कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था सभी लोग शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे.

    इस घटना की जानकारी मृतका के पति भीम को सुबह 4 बजे सोमवार को मिली. वह देवरिया से अपने ससुराल पहुंचा तो पत्नी की मौत से वह सन्न रह गया. उसकी शादी 9 मई 2025 को हुई थी. भीम ने बताया कि उसकी पत्नी की हत्या कौन और क्यों किया, उसे कुछ पता नहीं लेकिन उसका खुलासा होना चाहिए.

    एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह अभिमन्यु निषाद ने सूचना दी कि उसकी बहन को कुछ लोगों ने मारपीट दिया है, जो घायलावस्था में पड़ी है. घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मुकदमा दर्ज करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.

    gorakhpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद

    March 28, 2026

    पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा

    March 28, 2026

    विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.