मुंबई, 11 अप्रैल (जा)। 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘भूत बंगला’ को लेकर अभी से ज़बरदस्त बज़ बना हुआ है। हाल ही में रिलीज़ हुए इसके ट्रेलर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिससे लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। इसी क्रेज़ को देखते हुए फिल्म की कास्ट अक्षय कुमार, वामीका गब्बी और राजपाल यादव प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे, जहाँ फैंस का एक हुजूम उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ा।
प्रमोशन के दौरान वेन्यू पर इतनी भीड़ थी कि पैर रखने की जगह नहीं बची। जब अक्षय, वामीका और राजपाल ने भीड़ के साथ डांस किया और उनसे बातचीत की, तो वहां का माहौल एकदम इलेक्ट्रिक हो गया। फैंस की सीटियां और तालियां रुकने का नाम नहीं ले रही थीं, जिससे यह इवेंट एक बड़े जश्न में बदल गया। दिल्ली से मिला यह शानदार रिस्पॉन्स साफ बताता है कि लोग इस फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
‘भूत बंगला’ की सबसे खास बात यह है कि 14 साल बाद अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी वापसी कर रही है, जिन्होंने पहले भी कई कल्ट कॉमेडी फिल्में दी हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी के उसी पुराने दौर के जादू को फिर से पर्दे पर लाने का वादा करती है।
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की डिवीजन बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ को पेश किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में हैं। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। ‘भूत बंगला’ के पेड प्रीव्यू सिनेमाघरों में 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे।
Trending
- बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर
- नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट
- क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें
- नोएडा में यूपी रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा, 1 से 6 रुपये तक का इजाफा
- दिल्ली में सुपरहिट इवेंट बना ‘भूत बंगला’ प्रोमोशन
- फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज
- भारत का विकास अनुमान एडीबी ने बढ़ाया
- भारत के लिए बड़ा निर्यात बाजार बनेगा चीन

