Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम
    • मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट
    • जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई
    • पीएम और सीएम दें ध्यान! जनसमस्याओं के समाधान की बजाय कार्य दिवस में क्रिकेट पर चर्चा एवं प्रतियोगिताओं पर लगे रोक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, तमिलनाडु से लाए श्रीराम यंत्र की स्थापना की
    • गैर सनातनियों को बद्री केदार में नहीं मिलेगा प्रवेश
    • दरोगा ने बचाए 38 छात्र-छात्राएं, स्कूल बस में आग
    • केस से नाम हटाने के लिए पूर्व फौजी से मांगी 20 लाख की रिश्वत, दरोगा निलंबित
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जबलपुर-भोपाल एनएच-45 पर 400 करोड़ की लागत से बना रेलवे का ओवरब्रिज गिरा, आवाजाही ठप
    देश

    जबलपुर-भोपाल एनएच-45 पर 400 करोड़ की लागत से बना रेलवे का ओवरब्रिज गिरा, आवाजाही ठप

    adminBy adminFebruary 23, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जबलपुर 23 फरवरी। जबलपुर से भोपाल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर वना रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया है, जिससे जबलपुर-भोपाल मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया. बताया जा रहा है कि ब्रिज का भोपाल से जबलपुर की ओर आने वाला हिस्सा पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त था. एहतियात के तौर पर यातायात केवल जबलपुर से भोपाल जाने वाले एक हिस्से से संचालित किया जा रहा था. लेकिन अब दूसरा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद प्रशासन को तत्काल ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा. घटना के बाद वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकाला जा रहा है और मौके पर अधिकारी हालात संभालने में जुटे हैं. चार साल पहले बने इस ओवरब्रिज की स्थिति ने निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    ब्रिज गिरने की घटना के बाद शहपुरा शहर के भीतर से यातायात मोड़ दिया गया जिससे इलाके में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है, जबकि चार पहिया और हल्के वाहन शहर के अंदरूनी रास्तों से गुजर रहे हैं. इसके अलावा बड़े-बड़े वाहन टोल प्लाजा के साथ-साथ ढाबा के आसपास खड़े हुए हैं. मौके पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए. वहीं यातायात पुलिस के साथ-साथ पुलिस के जवानों को भी चौराहा पर खड़ा किया गया है.

    करीब चार वर्ष पहले बने इस ओवरब्रिज और 56 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था. इस परियोजना का निर्माण और रखरखाव के जिम्मे है. रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण मेसर्स वागड़ इंफ्रा कंपनी द्वारा किया गया था. बताया जा रहा है कि निर्माण एजेंसी की दोष दायित्व अवधि के तहत ही मेंटेनेंस कार्य चल रहा था और यह कार्य ठेकेदार के खर्च पर किया जा रहा था. संबंधित ठेकेदार के खिलाफ पहले ही ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जा चुकी है.

    मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के संभागीय प्रबंधक राकेश मोरे ने बताया कि यह जबलपुर भोपाल नेशनल हाईवे 45 कि एप्रोच रोड है और उसके प्री-कास्ट पैनल का मेंटेनेंस (संधारण) कार्य चल रहा था. संधारण प्रक्रिया के अंतर्गत ही यह कार्य किया जा रहा था और ट्रैफिक रोककर मेंटेनेंस किया जा रहा है. यह सड़क एनएच45 है, जिसकी लंबाई 56 किलोमीटर है मेसर्स बागड़ इंफ्रा के द्वारा यह काम किया गया था और यह एनएच 45 के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आती है. 56 किलोमीटर पूरे मार्ग की लागत लगभग 400 करोड़ रुपये रही है. पहले निरीक्षण के दौरान कुछ डिफेक्ट पाए गए थे, जिनके सुधार के लिए संबंधित एजेंसी के निर्देशन में मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा था.

    आज भी उसी प्रक्रिया के तहत अतिरिक्त कार्य किया जा रहा था, इसलिए ट्रैफिक को पूरी तरह रोक दिया गया था. वाहनों को वैकल्पिक दो-तीन मार्गों से डायवर्ट किया गया है. कार्य शुरू करने से पहले ही आवागमन रोक दिया गया था और उसी अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन किया गया. मौके पर कोई मजदूर घायल नहीं हुआ. जिस कंपनी ने वर्ष 2022 में निर्माण कार्य पूर्ण किया था, उसके संबंध में कार्रवाई अनुबंध की शर्तों के अनुसार की जा रही है. फिलहाल मार्ग को पूर्णतः बंद कर दिया गया है.

    इसके साथ ही अधिकारियों का कहना है कि अभी निर्माण एजेंसी की दोष दायित्व अवधि समाप्त नहीं हुई है इसलिए हैंडओवर का प्रश्न नहीं उठता. नवंबर में निरीक्षण के दौरान पैनल में तकनीकी खामी सामने आई थी, जिसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया. कार्य निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी में उनके ही खर्च पर कराया जा रहा है तथा संबंधित एजेंसी के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई भी की जा चुकी है. टोल वसूली मार्ग पूर्ण होने के बाद से जारी है. दिल्ली स्थित (सीआरआरआई) की टीम के मार्गदर्शन में मेंटेनेंस कार्य चल रहा है और टीम पुनः निरीक्षण कर आगे के निर्देश देगी जिनके अनुसार शेष कार्य पूर्ण कराया जाएगा.

    jabalpur-bhopal-nh-45 madhya-pradesh tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम

    March 19, 2026

    मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट

    March 19, 2026

    जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.