Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मेरठ समेत चार सेंटरों पर प्रादेशिक सेना में भर्ती रैली 15 नवंबर से
    देश

    मेरठ समेत चार सेंटरों पर प्रादेशिक सेना में भर्ती रैली 15 नवंबर से

    adminBy adminOctober 28, 2025No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 28 अक्टूबर। प्रादेशिक सेना में भर्ती के लिए मध्य कमान मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले चार सेंटरों पर 15 नवंबर से रैली आयोजित की जाएगी। 14 दिसंबर तक आयोजित होने वाली इस रैली में विभिन्न पदों के लिए युवा हिस्सा लेंगे। मध्य कमान मुख्यालय ने भर्ती रैली को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

    मध्य कमान के अधिकार क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश आते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए सैनिक जीडी सैनिक क्लर्क, हाउसकीपर, टेलर, ड्रेसर, रसोईया सहित कई पदों के लिए यह रैली 14 दिसंबर तक तिथिवार आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश में यह रैली मेरठ छावनी स्थित सोफीपुर लांग रेंज में प्रादेशिक सेना की 153 इंफेंट्री बटालियन डोगरा की ओर से आयोजित की जाएगी। वहीं, मध्य प्रदेश के सागर स्थित महार रेजिमेंटल सेंटर में सेना की 108 इंफेंट्री बटालियन, ओडिशा के गंजाम में 120 इंफेंट्री बटालियन और छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में 155 इंफेंट्री बटालियन की ओर से रैली आयोजित की जाएगी।

    रैली में शारीरिक दक्षता में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। देनों ही चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा की तिथि और सेंटर सेना बाद में जारी करेगी। लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। गलत उत्तर देने पर अभ्यर्थियों के नंबर कटेंगे। इन चार सेंटरों पर होने वाली रैली में कुल 792 पदों के लिए युवा भाग्य आजमाएंगे।

    इन पदों के लिए होगी रैली
    पद का नाम पदों की संख्या

    सैनिक जनरल ड्यूटी 752
    सैनिक क्लर्क 6
    सैनिक सेफ 7
    सैनिक सेफ स्पेशल 1
    सैनिक मेस कुक 2
    सैनिक स्टीवर्ड 2
    सैनिक कारीगर धातुकर्म 2
    सैनिक बढ़ई 2
    सैनिक ड्रेसर 3
    सैनिक टेलर 1
    सैनिक हाउसकीपर 10
    सैनिक धोबी 1

    army-recruitment-rally-2025 lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.