Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»देवबंद में वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा क्षतिग्रस्त, अज्ञात के खिलाफ FIR
    देश

    देवबंद में वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा क्षतिग्रस्त, अज्ञात के खिलाफ FIR

    adminBy adminJanuary 19, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर 19 जनवरी। यूपी में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है. सहारनपुर जिले के देवबंद थाना इलाके में हुए पथराव से वंदे भारत के कोच C1 की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई. अचानक पत्थरबाजी होने से कोच में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. लोको पायलट ने इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    जानकारी के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस 224458 पर रविवार उस वक्त पथराव किया गया, जब ट्रेन सहारनपुर से दिल्ली जा रही थी. थाना देवबंद इलाके के भायला फाटक के पास ट्रेन पहुंची. अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया, जिससे कोच नंबर C1 की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिली तो रेलवे पुलिस में हड़कंप मच गया. रेलवे पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब-तक पथराव करने वाले शरारती तत्व मौके से भाग गए.

    बताया गया है कि गृह मंत्रालय और रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं।
    सीओ जीआरपी राजीव सिसोदिया ने बताया कि मुजफ्फरनगर आरपीएफ पुलिस स्टेशन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. RPF और GRP के साथ साथ स्थानीय पुलिस को भी जांच सौंपी गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है.

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन तब किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

    वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के बाद गृह मंत्रालय और रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जानकारी मांगी है. साथ ही सहारनपुर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सीनियर अधिकारियों ने ट्रैक पर रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने के भी आदेश दिए हैं.

    saharanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news vande-bharat-express
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.