लखनऊ, 27 मार्च (अम)। एसटीएफ ने फर्जी शैक्षिक दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सैकड़ों फर्जी प्रमाणपत्र बरामद हुए हैं। एसटीएफ सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि आजमगढ़ के शशि प्रकाश राय उर्फ राजन शर्मा उर्फ शनि और मनीष कुमार राय को आजमगढ़ के बरदह इलाके से पकड़ा गया है। इनसे 217 फर्जी मार्कशीट, सर्टिफिकेट, रजिस्ट्रेशन व माइग्रेशन प्रमाणपत्र मिले हैं। 42 फर्जी मुहर, पांच सीपीयू, दो पेन ड्राइव, 14 मोबाइल फोन, 10 रजिस्टर और एक यूपीआई क्यूआर स्कैनर भी मिला है। मुख्य आरोपी शशि प्रकाश ने बताया कि उसने दिल्ली से बीएससी किया है और लंबे समय से इसमें सक्रिय है। वर्ष 2022 में जौनपुर में कॉल सेंटर खोलकर सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क किया। इसके बाद मनीष कुमार फर्जी दस्तावेज तैयार करता था।
डैश लगाया डॉट की जगह: जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट तैयार की थी। आधिकारिक वेबसाइट ूूू.नचउेच .मकन.पद है। लोग झांसे में आएं इसलिए मिलती जुलती जो वेबसाइट बनाई उसमें डॉट की जगह डैश लगाया। जिससे लोग आसानी से फंस जाते थे। जब भी सत्यापन करना होता था तो रोल नंबर डालकर फर्जी वेबसाइट पर चेक करवाते थे।
Trending
- मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
- मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
- मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
- 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण

