Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    • पिता से कानूनी लड़ाई के बाद इच्छामृत्यु मिली, रेप के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी, तीन साल से व्हीलचेयर पर थी
    • जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
    • पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    देश

    झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित

    adminBy adminMarch 28, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमरोहा 28 मार्च। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में अवैध हिरासत और वसूली के आरोपों में रहरा थाना प्रभारी बृजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 1.35 लाख रुपये की अवैध वसूली और 24 घंटे से अधिक समय तक अवैध हिरासत में रखने के आरोप सामने आए थे।

    इस संबंध में पीड़ित रामदास निवासी ग्राम परोरा ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद से शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जितेंद्र, रुपवती और मुकेश ने मिलकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। वहीं थाना रहरा पुलिस ने 20 मार्च को उसे थाने लाकर अवैध रूप से हिरासत में रखा। आरोप है कि समझौते के नाम पर पीड़ित से एक लाख रुपये नकद और 35 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से वसूले गए। समझौतानामा मिलने पर पुलिस ने रामदास को छोड़ दिया। 25 मार्च को रामदास ने एसपी अमित कुमार आनंद को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की।

    मामले की जांच क्षेत्राधिकारी हसनपुर से कराई गई, जिसमें प्रथम द्दष्टया आरोप सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि रुपवती ने पहले एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था और बाद में एक अन्य व्यक्ति का नाम भी जोड़ दिया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर रुपवती और जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं थाना प्रभारी बृजेश कुमार की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

    amroha tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर

    March 28, 2026

    मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद

    March 28, 2026

    पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.