Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
    • आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
    • महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सोनू कश्यप हत्याकांड: परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को रोका, पुलिस ने सीमा से लौटाया
    देश

    सोनू कश्यप हत्याकांड: परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को रोका, पुलिस ने सीमा से लौटाया

    adminBy adminJanuary 15, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर, 15 जनवरी। मुजफ्फरनगर जनपद में सोनू कश्यप हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को जिला सीमा पर ही रोक दिया गया। पुलिस ने खतौली के भंगेला चेकपोस्ट पर उन्हें जिले में प्रवेश करने से मना कर दिया और मेरठ की ओर वापस भेज दिया।

    अजय राय के मुजफ्फरनगर पहुंचने की सूचना पर जिला प्रशासन ने बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी बाहरी व्यक्ति को फिलहाल जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती।
    अजय राय को रोके जाने के बाद मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी नेताओं को पीड़ित परिवारों से मिलने से रोककर जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

    राजनीति में तेज हुई गहमागहमी
    इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया है। वहीं, दूसरी ओर कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मामले में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा से बातचीत की है।

    पीड़ित परिवार को मदद के निर्देश
    राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सोनू कश्यप के पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए और मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए।

    ये है पूरा मामला
    रोहित कश्यप उर्फ सोनू जिला मुजफ्फरनगर के निवासी आबकारी मोहल्ला का रहने वाला था। वह मुजफ्फरनगर से मेरठ अपनी रिश्तेदारी में सरधना विधान सभा के गांव ज्वालागढ आ रहा था। जिस टेंपो में वह बैठा था उसके चालक को रोहित के पास पैसों की जानकारी हो गई। इस कारण टेंपो चालक की नीयत में खोट आ गया और लालचवश अपने साथियों को बुलाकर रोहित की हत्या कर शव जला दिया। इस घटना से कश्यप समाज में आक्रोश है।

    Muzzaffarnagar Sonu Kashyap murder case tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था

    March 28, 2026

    आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं

    March 28, 2026

    महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.