Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
    • पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
    • वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली
    • प्रयागराज: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत
    • केबीसी की प्रतिभागी रही तहसीलदार बाढ़ घोटाले में गिरफ्तार
    • मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत, परिवार के 9 सदस्य अस्पताल में भर्ती
    • बूढ़नपुर तहसील में एसडीएम से हाथापाई
    • दहेज के कारण होने वाली हत्याएं समाज पर कलंक : सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कोविड में आर्थिक मानसिक रूप से पीड़ित हर व्यक्ति की समस्याओं का समाधान, जनप्रतिनिधियों से मुकदमे वापस लेना ?
    देश

    कोविड में आर्थिक मानसिक रूप से पीड़ित हर व्यक्ति की समस्याओं का समाधान, जनप्रतिनिधियों से मुकदमे वापस लेना ?

    adminBy adminDecember 6, 2025Updated:December 6, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देशभर में कोविड महामारी में लगे लॉकडाउन के चलते कोविड से उत्पन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लगाए गए अघोषित कर्फ्यू के दौरान लोगों पर केस दर्ज किए गए थे और कुछ को जेल भी भेजा गया था। कई मामलों में पुलिस की निरकुश कार्रवाई भी चर्चाओं में रही थी। बताते हैं कि अकेले यूपी में ही साढ़े तीन लाख लोगों पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के मामले दर्ज किए गए थे। आम नागरिकों पर दर्ज मुकदमे तो पूर्व में ही वापस लिए जो चुके हैं। लेकिन अभी तक सांसद विधायकों एमएलसी पर जो केस दर्ज हुए थे वो यूपी में वापस नहीं हुए थे। अब उच्च स्तर पर प्रक्रिया पूरी कर दर्ज मुकदमे वापस होने पर काम चल रहा है। मेरा मानना है कि लॉकडाउन एक ऐसी त्रासदी थी जिसने आम आदमी को मानसिक और आर्थिक रूप से तोड़कर रख दिया था और ऐसी स्थिति हो गई थी कि इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को देखने से अपने भी दूर हो गए थे। अब जनप्रिितिनधियों को भी राहत दी जा रही है। मुझे लगता है कि अगर देशभर में कहीं भी इस बिंदु को लेकर किसी पर भी कोई केस चल रहा है तो मानवीय दृष्टिकोण से उसे वापस लिया जाना चाहिए। और जो लोग उस दौरान पुलिस की ज्यादती या अन्य कारणों से पीड़ित होकर जान गंवा बैठे उनके परिवारों को खोजकर आर्थिक सहायता देने के साथ ही परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है तो उन्हें रोजगार देकर उनकी समस्या का समाधान किया जाए। क्योंकि कितने ही लोग अभी तक उस दौर की मानसिक प्रताड़ना से उबर नहीं पाए हैं। ऐसा कई बार नागरिकों से सुनने को मिलता रहता है।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम

    March 27, 2026

    पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है

    March 27, 2026

    वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.