Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को हटाने होंगे अनिरुद्धाचार्य से जुड़े फर्जी कंटेंट, कोर्ट ने दिया निर्देश
    • कोई छोटे किसानों को करोड़ों के नोटिस दे रहा है तो कुछ हाउस अरेस्ट कर वसूली कर रहे हैं, कई के द्वारा बैंक अकाउंट किए जा रहे खाली सरकार आम आदमी के मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न को रोकने के लिए
    • सांसद डॉ राजकुमार सांगवान का सराहनीय प्रयास! महंगी किताब ड्रेस लेने के लिए मजबूर करने वाले स्कूल संचालकों और विक्रेताओं पर जनहित में लगाई जाए रासुका
    • बीएचयू में जाति पूछकर छात्र को थप्पड़ मारना सही नहीं, शासन प्रशासन और सरकार दे ध्यान
    • 11 साल की बोधना बनीं इंग्लैंड की शीर्ष महिला शतरंज खिलाड़ी
    • राम सिंह पठानिया पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद
    • खाता बदले बिना नया बैंक चुन सकेंगे ग्राहक
    • रणबीर सिंह ने 48 डिग्री टेंपरेचर में की धुरंधर 2 की शूटिंग
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को हटाने होंगे अनिरुद्धाचार्य से जुड़े फर्जी कंटेंट, कोर्ट ने दिया निर्देश
    टेक्नोलॉजी

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को हटाने होंगे अनिरुद्धाचार्य से जुड़े फर्जी कंटेंट, कोर्ट ने दिया निर्देश

    adminBy adminApril 4, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 04 अप्रैल। दिल्ली हाईकोर्ट ने मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, जिन्हें पूकी बाबा के नाम से भी जाना जाता है, उनके व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करते हुए एक अहम अंतरिम आदेश जारी किया है. कोर्ट ने अनिरुद्धाचार्य के नाम, आवाज और छवि का अनधिकृत उपयोग करके मीम्स, वीडियो या किसी भी अन्य सामग्री, जिसमें एआई या डीपफेक सामग्री शामिल है बनाने पर रोक लगा दी है.

    30 मार्च को जस्टिस तुषार राव गेडेला ने अनिरुद्धाचार्य द्वारा दायर एक मुकदमे के जवाब में यह आदेश सुनाया, जिसमें बिना अनुमति उनके नाम, आवाज और छवि के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई. कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta, X और Google को भी निर्देश दिया है कि वो वादी द्वारा पहचाने गए उन कंटेंट को हटा दें जिनमें गैरकानूनी रूप से उनके व्यक्तित्व का उपयोग या अनुकरण किया गया है.

    हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत रूप से अनिरुद्धाचार्य की पहचान का उपयोग कर बनाए गए मीम्स, वीडियो या किसी भी प्रकार के कंटेंट चाहे वह AI या डीपफेक तकनीक से तैयार किया गया हो कानूनी उल्लंघन माना जाएगा. कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि Meta, X और Google जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऐसे सभी आपत्तिजनक कंटेंट को तुरंत हटाएं.

    हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता एक प्रसिद्ध और व्यापक रूप से स्वीकृत सार्वजनिक हस्ती हैं. जिनका व्यक्तित्व, प्रतिष्ठा और सद्भावना दशकों के आध्यात्मिक उपदेशों के माध्यम से बनी है. कोर्ट ने कहा कि यह मामला सिर्फ पैरोडी का नहीं है, बल्कि इससे अनिरुद्धाचार्य की छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है.

    कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति के नाम, आवाज, छवि या हाव-भाव का बिना अनुमति इस्तेमाल करना उसके व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों का सीधा उल्लंघन है. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर तुरंत राहत नहीं देने से अपूरणीय क्षति होगी जिसकी भरपाई आर्थिक रूप से नहीं की जा सकती. यानी नुकसान हो की भरपाई पैसों से संभव नहीं होगी.

    दरअसल कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि कई संस्थाएं बिना अनुमति, लाइसेंस या सहमति के उनकी शख्सियत का दुरुपयोग कर रही हैं, जिसका मकसद अवैध व्यावसायिक लाभ कमाना और उनकी साख, व्यावसायिक मूल्य और प्रतिष्ठा का अनुचित लाभ उठाना है. न्होंने यह भी कहा कि कुछ भ्रामक और मनगढ़ंत सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिससे यह झूठा दावा किया जा रहा है कि वो धोखाधड़ी वाली योजनाओं का समर्थन करते हैं या उनसे जुड़े हुए हैं.

    aniruddhacharya deepfake-ai-content tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कोई छोटे किसानों को करोड़ों के नोटिस दे रहा है तो कुछ हाउस अरेस्ट कर वसूली कर रहे हैं, कई के द्वारा बैंक अकाउंट किए जा रहे खाली सरकार आम आदमी के मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न को रोकने के लिए

    April 4, 2026

    सांसद डॉ राजकुमार सांगवान का सराहनीय प्रयास! महंगी किताब ड्रेस लेने के लिए मजबूर करने वाले स्कूल संचालकों और विक्रेताओं पर जनहित में लगाई जाए रासुका

    April 4, 2026

    बीएचयू में जाति पूछकर छात्र को थप्पड़ मारना सही नहीं, शासन प्रशासन और सरकार दे ध्यान

    April 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.