Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नागपुर में सोलर पैनल फैक्ट्री में पानी की टंकी फटने से बिहार के 6 मजदूरों की मौत
    देश

    नागपुर में सोलर पैनल फैक्ट्री में पानी की टंकी फटने से बिहार के 6 मजदूरों की मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 20, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नागपुर 20 दिसंबर। महाराष्ट्र के नागपुर में सोलर पैनल निर्माण फैक्ट्री में पानी की टंकी फटने से बिहार के 6 मजदूरों की मौत हो गई है. यह हादसा 19 दिसंबर की सुबह करीब 9.30 बजे MIDC क्षेत्र में हुआ. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए इसे बेहद दुखद बताया है.

    हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने मृत मजदूरों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. बिहार सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री इस घटना से मर्माहत हैं. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति मिले. साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतक मजदूरों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक को 02-02 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है.

    मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल बिहार के मजदूरों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है. इसके साथ ही दिल्ली में तैनात बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने को कहा गया है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था की जाए.

    यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर पानी की टंकी के पास निर्माण कार्य में लगे हुए थे. अचानक संरचना के कमजोर होने से टंकी ढह गई और कई मजदूर मलबे में दब गए. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. यह फैक्ट्री अवाडा (Avaada) कंपनी की है, जो नागपुर-चंद्रपुर हाईवे पर स्थित बुटीबोरी के नए MIDC क्षेत्र में सोलर पैनल निर्माण का काम करती है. कंपनी परिसर में विस्तार का कार्य चल रहा था. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारी तय हो सके.

    bihar maharashtra Nagpur solar panel factory accident tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे

    August 6, 2026

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.