Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अपनी अदाओं से कुंवारों को देती थी झांसा, दुल्हों से पैसे ऐंठ कर बहने करती थी मौज
    देश

    अपनी अदाओं से कुंवारों को देती थी झांसा, दुल्हों से पैसे ऐंठ कर बहने करती थी मौज

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 16, 2025No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा 16 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की काजल नाम की दुल्हन जो ठगी के कई मामलों में आरोपी है, उसको हरियाणा के गुरुग्राम से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दुल्हन सरस्वती इन्क्लेव में छिपी हुई थी। कस्टडी में काजल मुस्कुराती नजर आई। उसने जींस और टीशर्ट पहनी हुई थी, जबकि उसके हाथों में मेहंदी लगी थी।

    आरोपी लुटेरी दुल्हन काजल मथुरा के गोवर्धन की रहने वाली है। वह उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुंवारे लड़कों को फंसाकर उनसे शादी करती थी और फिर रुपए, गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस पिछले एक साल से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन काजल लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा देती रही।

    फर्जी शादी के मामले में काजल के पिता भगत सिंह, मां सरोज देवी, बहन तमन्ना और भाई सूरज को पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है। राजस्थान के सीकर जिले की पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और टेक्नोलॉजी की मदद से काजल का पुराना ठिकाना ट्रैक किया और गुरुग्राम पहुंची। वह गली नंबर 2 में अंकित नाम के व्यक्ति के घर किराए पर रह रही थी। पुलिस ने वहां दबिश देकर काजल को गिरफ्तार कर लिया।

    थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि 26 नवंबर 2024 को पीड़ित ताराचंद जाट ने मामला दर्ज कराया था कि उसकी पहचान जयपुर में भगत सिंह नाम के व्यक्ति से हुई। पीड़ित ने भगत सिंह को अपने दो बेटों की शादी के लिए लड़की ढूंढने की बात की। इस पर भगत सिंह ने अपनी दो लड़कियों की शादी उसके बेटों से करने की बात की और शादी से पहले 11 लाख रुपए विवाह की तैयारी के नाम पर पीड़ित ताराचंद जाट से ले लिए।

    21 मई 2024 को खाचरियावास के निजी हॉस्पिटल के ऊपर गेस्ट हाउस में आरोपी भगत सिंह अपनी दोनों बेटियों काजल और तमन्ना एवं अपनी पत्नी सरोज और बेटे सूरज के साथ पहुंचे और पीड़ित के दोनों पुत्र भंवरलाल एवं शंकरलाल की शादी करवा दी। शादी के 2 दिन तक दोनों दुल्हन और उनके माता-पिता और भाई के यहीं पर रहे। दो दिन बाद बिना बताए पहने हुए गहने और कपड़े लेकर वह फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक पूरणमल को सौंपी।

    18 दिसंबर 2024 को लुटेरी दुल्हनों के पिता भगत सिंह एवं उसकी पत्नी सरोज निवासी गोवर्धन मथुरा को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों दुल्हनें और उसका भाई फरार थे। इसके बाद पुलिस ने दुल्हन तमन्ना और उसके भाई सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि दूसरी लुटेरी दुल्हन काजल अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

    bride-robber mathura tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे

    August 6, 2026

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.