लखनऊ 20 मार्च। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार सहित 19 राज्यों में 20 मार्च को तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
यूपी में मौसम पलट गया है. पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश मे लखनऊ, बरेली, बिजनौर, मुजफ्फरपुर, मेरठ, कानपुर में बारिश दर्ज की गई है. वहीं कानपुर और बनारस में मध्यम बारिश हुई है. बादलों की आवाजाही से मौसम में तपिश का असर गायब हो गया है. मौसम विज्ञानियों की मानें तो कल भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज यूपी के 70 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, कई जिलों में आंधी और ओले का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.
इन जिलों में आज ओले का अलर्ट
बांदा, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर एवं आसपास.
इन जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती तेज हवा
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर.
इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर.
मौसम विज्ञान विभाग ने लखनऊ में शुक्रवार को 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चलने बादल छाए रहने तथा बारिश होने की संभावना जताई है.
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में बादल छाए रहेंगे. प्रदेश के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है. गरज चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की भी संभावना है. वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. शनिवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. रविवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण मौसम में परिवर्तन होगा.
देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का यह बदलाव एक बड़े पश्चिमी विक्षोभ और नमी से भरे सिस्टम के सक्रिय होने से जुड़ा हुआ है. यही वजह है कि उत्तर भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत में एक साथ बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं. तापमान में गिरावट जरूर आएगी और इससे कुछ दिनों के लिए गर्मी से राहत मिलेगी. लेकिन अस्थिर मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित रहेगा. खासतौर पर ग्रामीण इलाकों और खेती पर इसका असर ज्यादा दिख सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे सिस्टम का असर 20 मार्च से शुरू होकर अगले 3 से 5 दिनों तक बना रहेगा. इस दौरान अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तीव्रता से मौसम बदलेगा. कहीं हल्की बारिश होगी तो कहीं तेज तूफान और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. खासकर उन इलाकों में जहां गेहूं और अन्य फसलें तैयार हैं, वहां यह मौसम बड़ा नुकसान कर सकता है. ऐसे में किसानों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

