Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 26 जिलों में बारिश और 8 में हीटवेव का अलर्ट जारी
    देश

    यूपी के 26 जिलों में बारिश और 8 में हीटवेव का अलर्ट जारी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 25, 2026No Comments20 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 25 जून। यूपी में मौसम के उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। गुरुवार तड़के प्रयागराज में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मेरठ में हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह से प्रदेश के ज्यादातर शहरों में धूप निकली हुई है। हवा की स्पीड धीमी होने से गर्मी और उमस भी बढ़ गई है।मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में बारिश और 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किमी की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को नोएडा-गाजियाबाद समेत पूर्वांचल के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई जिससे थोड़ी राहत मिली.

    प्रदेश में छिटपुट गतिविधियों तक सीमित मौसमी सक्रियता के परिणामस्वरूप बांदा और प्रयागराज देश के सबसे गर्म शहर रहे. इसी के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर, खीरी लखीमपुर, बलिया, बहराइच और बांदा में उष्ण लहर (लू) की चपेट जारी रही.

    उष्ण लहर (लू) की संभावना वाले जिले
    यूपी के गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी एवं आस पास के क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है.

    वाराणसी-प्रयागराज समेत 26 जिलों में बारिश
    बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढड, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाज़ीपुर, वाराणसी, चंदौली, मीरजापुर, सोनभद्र, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर में एक या दो जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं.

    मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले दो से तीन दिनों में मानसून की एंट्री हो सकती हैं, दक्षिण पश्चिमी मानसून अब तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है. 27 जून तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जिसके बाद 28 से 29 जून तक बादलों की आवाजाही का दौर शुरू हो जाएगा. लेकिन पूर्वांचल में लू और उमस भरी गर्मी का क़हर जारी रहेगा. 30 जून को पूर्वांचल के ज़्यादातर जिलों में झमाझम बारिश होगी.

    हालांकि मानसून आने से पहले प्रदेश के कई हिस्सों को अभी कुछ दिन और गर्मी झेलनी होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं से राहत मिलने के संकेत हैं। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश इस समय भीषण तपिश और आने वाली फुहारों के बीच खड़ा है और लोगों की नजरें अब मानसून की पहली बारिश पर टिकी हैं।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026

    राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.