Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पराक्रम की प्रतीक पूजनीय मातृशक्ति को समय आ गया है बराबरी का अधिकार मिलने का
    • मोदी ट्रंप की वार्ता शांति बहाली में अच्छा संकेत
    • जनसंख्या बढ़ाने का मोहन भागवत का कथन है देशहित में
    • गणेश शंकर विद्यार्थी जी ने जो संघर्ष किया पत्रकारिता और साहित्य में आज भी जारी है
    • यूपी में कल से बिगड़ेगा मौसम, 5 दिनों तक बारिश-ओले का अलर्ट जारी
    • हर सुनने वाले के दिल को छू लेगा ‘चांद देख लेना’ गीत
    • शो ट्रेटर का हिस्सा बनने की अफवाहें नेहा धूपिया ने खारिज कीं
    • केस जारी रखना औचित्यहीन यदि आरोपित व पीड़िता शादी करके खुशहाल जीवन बिता रहे हैं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»संभल के सरकारी स्कूल में चस्‍पा मिलीं कुरान की आयतें, प्रधानाध्यापिका समेत 2 सस्‍पेंड
    देश

    संभल के सरकारी स्कूल में चस्‍पा मिलीं कुरान की आयतें, प्रधानाध्यापिका समेत 2 सस्‍पेंड

    adminBy adminFebruary 7, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संभल 07 फरवरी। उत्तर प्रदेश के संभल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में महापुरुषों के फोटो हटाकर कुरान की आयतें लिखी तस्वीरें लगाने संबंधी माममा सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्‍होंने स्‍कूल प्रबंधन पर इस्लामिक जिहाद का आरोप लगाया। बीएसए ने इस मामले में सहायक अध्यापक मोहम्मद नाजिम को सस्‍पेंड कर दिया है। वहीं, मिड-डे मिल में खामियां पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका पुष्पा रानी को भी निलंबित कर दिया गया।

    मौके पर पहुंची थाना कुढ़ फतेहगढ़ पुलिस ने कार्रवाई का अश्वासन दिया, तब जाकर बजरंग दल के कार्यकर्ता शांत हुए। इस बीच विद्यालय में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

    पूरा प्रकरण बनियाखेड़ा विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पूर्वा का है। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के विभाग सत्संग प्रमुख ऋतुपर्ण शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचे। यहां प्रधानाध्यापक कक्ष के समीप कमरे के दरवाजे के ऊपर दीवार पर कुरान की आयतें और इस्लामिक धार्मिक स्थलों की तस्वीरें टंगी दिखाई दीं। उन्होंने प्रधानाध्यापक से इस्लामिक तस्वीरें लगाने का कारण पूछा।

    आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने स्पष्ट तौर पर जवाब नहीं दिया। इस पर संगठन के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने प्रधानाध्यापक पर इस्‍लामिक जिहाद फैलाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। कार्रवाई की जिद पर अड़े हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जैसे-तैसे शांत किया।

    इधर, BSA अलका शर्मा ने इस मामले का संज्ञान लिया। प्राथमिक जांच में महापुरुषों की तस्वीरें हटाए जाने के लिए सहायक अध्यापक मोहम्मद नाजिम को निलंबित कर दिया। दूसरी तरफ, प्रधानाध्यापिका पुष्पा रानी को मिड-डे मील निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने और स्कूल में लगे 15 साल पुराने सहजन का पेड़ बिना अनुमति के कटवाए जाने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है।

    sambhal tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पराक्रम की प्रतीक पूजनीय मातृशक्ति को समय आ गया है बराबरी का अधिकार मिलने का

    March 25, 2026

    मोदी ट्रंप की वार्ता शांति बहाली में अच्छा संकेत

    March 25, 2026

    जनसंख्या बढ़ाने का मोहन भागवत का कथन है देशहित में

    March 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.