अपना शब्द लिखें और खोजने के लिए एंटर दबाएँ!

गुवाहाटी। असम के काजीरंगा के पास रोंगाजन से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रक और ट्रैवलर के बीच हुई टक्कर में 23 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रैवलर के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ। गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने समाचार एजेंसी एएनाई को बताया, 'हमें शुरुआती रिपोर्ट मिली है कि इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है। हम सभी मौके पर मौजूद हैं और बस से शव निकाले जा रहे हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।'
घायलों को इलाज के लिए कोहोरा मॉडल अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। गोलाघाट जिले के जिला आयुक्त बिस्वजीत फुकन ने ANI को बताया कि असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा के पास रोंगाजान इलाके में हुए एक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है। अभी और जानकारी का इंतजार है।
दरअसल, शुक्रवार दोपहर काजीरंगा के पास एक नेशनल हाईवे पर लगभग 40 यात्रियों को ले जा रही एक ट्रैवलर की एक ट्रेलर ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। ट्रैवलर ऊपरी असम के जोरहाट से गुवाहाटी की ओर जा रही थी। यह हादसा नेशनल हाईवे 715 पर कोहोरा रेंज में हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजन में हुआ।
सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस स्वप्ननील डेका ने कहा, 'अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, डीसी बिस्वजीत फुकन ने बताया, 'बाकी सात लोगों को जोरहाट भेजा गया है, लेकिन अभी उनकी स्थिति के बारे में पक्की जानकारी नहीं मिल पाई है। घायलों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। हमारे पास अभी महिलाओं और पुरुषों की सटीक संख्या नहीं है।