Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    • आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
    • पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मार्क जुगरबर्ग बन रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ ठगे
    देश

    मार्क जुगरबर्ग बन रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ ठगे

    adminBy adminMarch 17, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर 17 मार्च। साइबर ठग ने खुद को मार्क जुकरबर्ग बताकर चकेरी की सेवानिवृत्त शिक्षिका एलिसन वीम्स से 1.57 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। शातिरों ने शिक्षिका से सोशल मीडिया पर संपर्क किया और शहर आकर स्कूल का व्यवसाय करने का झांसा दिया। 25 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2026 तक करीब 13 माह में उनसे अलग-अलग खातों में रकम जमा करा ली। शिक्षिका के रुपये वापस मांगने पर आरोपी बोले खाते में 2.23 करोड़ रुपये हो गए हैं। रुपये वापसी को लेकर टैक्स, वेरिफिकेशन और स्टांप ड्यूटी के नाम पर और रुपये जमा कराएं।

    मामले की शुरुआत फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट से हुई। एक व्यक्ति ने खुद को मार्क जुकरबर्ग बताया और शिक्षिका से दोस्ती की। शुरुआती बातचीत सामान्य रही, लेकिन जल्द ही ठग ने निवेश के बड़े-बड़े प्रस्ताव रखने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि वे कानपुर में एक बड़ा स्कूल खोलने की योजना बना रहे हैं और इसमें निवेश करने पर बहुत अधिक मुनाफा मिलेगा। बात को और विश्वसनीय बनाने के लिए बाद में एक अन्य व्यक्ति ने संपर्क किया, जिसने खुद को एलन मस्क का सहयोगी या गायक जॉश टर्नर बताया।

    शिक्षिका ने कई बार भेजे रुपये
    शिक्षिका को लगा कि यह कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट है। उन्होंने पहले कुछ रकम ट्रांसफर की। जब उन्हें शक हुआ और पैसे वापस मांगने लगीं, तो ठगों ने नया जाल फैलाया। उन्होंने खुद को ‘मिरेकल गिवर्स’ और ‘लीड इंडिया’ जैसे फर्जी संगठनों के वकील अशोक सुरेश के रूप में पेश किया। दावा किया गया कि पैसे वापस दिलाने के लिए टैक्स, कन्वर्जन चार्ज, स्टांप ड्यूटी और अन्य कानूनी फीस जमा करनी होगी। आरोप है कि इस बहाने उन्होंने पीड़िता से बार-बार अलग-अलग बैंक खातों में पैसे मंगवाए। कुल पांच अलग-अलग खातों में यह राशि भेजी गई।

    साइबर क्राइम ने दर्ज किया मामला
    जब शिक्षिका पूरी तरह लुट चुकी थीं, तब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम सेल ने एनसीआरपी के माध्यम से मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। अब तक फ्रॉड से जुड़े खातों से लगभग 30 लाख 42 हजार रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह ठगी बहुत सुनियोजित थी। अपराधियों ने व्हाट्सएप, फोन कॉल्स और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर पीड़िता का भावनात्मक और आर्थिक शोषण किया।

    Fraud kanpur MARK ZUCKERBERG tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

    April 10, 2026

    फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार

    April 9, 2026

    स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.