Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»30 अक्टूबर को पीएम मोदी नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन के साथ कर सकते हैं फिल्म सिटी का शिलान्यास
    देश

    30 अक्टूबर को पीएम मोदी नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन के साथ कर सकते हैं फिल्म सिटी का शिलान्यास

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 17, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा 17 अक्टूबर। यमुना सिटी में प्रस्तावित फिल्म सिटी की जमीन की बाधाएं खत्म हो गई हैं। करीब 230 एकड़ में बनने वाली फिल्म सिटी का निर्माण अब शुरू हो सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक नोएडा एयरपोर्ट के शुभारंभ के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका शिलान्यास भी कराया जा सकता है। 30 अक्तूबर को नोएडा एयरपोर्ट के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री का यमुना सिटी आना प्रस्तावित है।

    सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि फिल्म सिटी का निर्माण शुरू कराने में बड़े भूखंड का विवाद बाधा बना हुआ था। काश्तकार से सहमति नहीं बनने की वजह से इसको यमुना प्राधिकरण खरीद नहीं पाया था। यमुना प्राधिकरण को उसकी सहमति मिलने के बाद अब समझौता पत्र तैयार किया जा रहा है। इसके बाद जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसे बनाने वाली बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स को भी निर्माण शुरू करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

    अधिकारियों के मुताबिक पिछले दिनों यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फिल्म सिटी पर जानकारी ली थी। खुद फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने जमीन पूरी मिल जाने पर निर्माण शुरू कराने की इच्छा जताई थी। इसके बाद यमुना प्राधिकरण ने भी जमीन का विवाद खत्म कराने में तेजी दिखाई है। जिस काश्तकार की यह करीब 120 बीघा जमीन है। वह खुद औद्योगिक भूखंड लेने के लिए इच्छुक था।

    इसके लिए वह प्राधिकरण की दर पर कीमत का भुगतान भी करने के लिए तैयार है। उनके इस प्रस्ताव को यमुना प्राधिकरण ने भी स्वीकार कर लिया है। इससे फिल्म सिटी के लिए जमीन मिलने और निर्माण शुरू होने का रास्ता खुल गया। विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगी फिल्म सिटी : हाल ही में ग्रेनो पहुंचे बोनी कपूर ने कहा था कि यमुना सिटी की फिल्म सिटी बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड की भी जरूरतें पूरी करेगी।

    कैसे बनी फिल्म सिटी की योजना
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूर्व सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने यमुना सिटी के सेक्टर-21 में फिल्म सिटी की योजना को आकार दिया। विश्वस्तरीय फिल्म सिटी विकसित करने के लिए 2021 में पहली वैश्विक निविदा (ग्लोबल टेंडर) जारी की गई थी, लेकिन निवेशकों की रुचि न मिलने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद 11 जुलाई 2022 को दूसरी बार निविदा जारी की गई, परंतु इस बार भी अपेक्षित निवेशक नहीं मिले। तीसरी बार प्रयास 30 सितंबर 2023 को किया गया, जिसमें बोनी कपूर की बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने रुचि दिखाई और अंततः परियोजना उन्हें सौंप दी गई।

    film-city noida noida-airport tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026

    राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.