Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    • आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
    • पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
    • सैलून चलाने वाले को मिला ₹72 लाख का जीएसटी नोटिस, बैंक खाता फ्रीज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    देश

    फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार

    adminBy adminApril 9, 2026Updated:April 9, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायबरेली 09 अप्रैल। रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा से पर्सनल लोन लेकर घोटाले का पुलिस ने खुलासा किया है. पकड़े गए गिरोह के सदस्य फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन दिलाते थे. शहर कोतवाली पुलिस ने राना नगर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं. गिरोह ने करोड़ों रुपये की चपत बैंक को लगाई है. हालिया 38 लाख रुपये से ज्यादा का फर्जीवाड़ा किया गया है.

    एसपी रवि कुमार ने बताया कि आरोपी गैर जनपद के रहने वाले हैं और फर्जी सैलरी स्लिप व नियुक्ति पत्र बनाकर बैंक से लोन हासिल करते थे. गिरफ्तार आरोपियों ने फर्जी आधार और पते पर हाल ही में 38 लाख 90 हजार का पर्सनल लोन लिया था. जबकि गिरोह में शामिल लोग अब तक करीब 9 करोड़ से अधिक रुपये का पर्सनल लोन ले चुके थे. मामले में 48 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है. यह एफआईआर 29 दिसंबर 2025 को बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा द्वारा दर्ज कराई गई थी. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

    बताया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक लोन दिलाने वाले गिरोह के 5 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, जिनमें राजेश सिंह पुत्र छेदा सिंह निवासी इंदिरा नगर प्रथम कस्बा हैदराबाद थाना आसीवन जनपद उन्नाव, बब्लू राठौर पुत्र श्रीराम रतन राठौर, कामिनी राठौर पत्नी बबलू राठौर निवासी गुप्ता कॉलोनी तरीनपुर थाना कोतवाली नगर सीतापुर, गोपाल सिंह पुत्र स्व. महेश सिंह, राधिका देवी पत्नी गोपाल सिंह निवासी गाजीपुर मजरा भैसा मऊ थाना बीकेटी बक्शी का तालाब, लखनऊ शामिल हैं. अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. शेष अभियुक्तों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी.

    एसपी के मुताबिक, पूछताछ से पता चला कि अभियुक्तों द्वारा अपने जानकार व रिश्तेदारों के खाते रायबरेली बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में ट्रान्सफर व खुलवाये जाते थे. उन लोगों के आधार पर पता बदलवा देते थे. गोपाल ने अपनी पत्नी राधिका के नाम से यूको बैंक में ट्रेजर के नाम से खाता खुलवाकर उसी से फर्जी सैलरी स्लिप दिखाई तथा फर्जी नियुक्ति पत्र के दस्तावेज लगाकर इन खातों पर पर्सनल लोन कराया.

    राजेश ने यूको बैंक में रायबरेली ट्रेजर के नाम से खाता खुलवाकर उसी की फर्जी सैलरी स्लिप दिखाई तथा फर्जी नियुक्ति पत्र के दस्तावेज लगाकर इन खातों पर पर्सनल लोन कराया. इसी तरह बब्लू राठौर व कामिनी राठौर जो कि पति-पत्नी हैं, के द्वारा फर्जी सैलरी स्लिप, फर्जी नियुक्ति पत्र व आधारकार्ड पर पता बदलकर 38 लाख 90 हजार का पर्सनल लोन लिया गया.

    rae-bareli tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे

    April 9, 2026

    अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति

    April 9, 2026

    सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.