Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम
    • मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट
    • जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई
    • पीएम और सीएम दें ध्यान! जनसमस्याओं के समाधान की बजाय कार्य दिवस में क्रिकेट पर चर्चा एवं प्रतियोगिताओं पर लगे रोक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, तमिलनाडु से लाए श्रीराम यंत्र की स्थापना की
    • गैर सनातनियों को बद्री केदार में नहीं मिलेगा प्रवेश
    • दरोगा ने बचाए 38 छात्र-छात्राएं, स्कूल बस में आग
    • केस से नाम हटाने के लिए पूर्व फौजी से मांगी 20 लाख की रिश्वत, दरोगा निलंबित
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में बफीर्ली हवा से कांपे लोग, 16 जिलों में बारिश का अलर्ट
    देश

    यूपी में बफीर्ली हवा से कांपे लोग, 16 जिलों में बारिश का अलर्ट

    adminBy adminJanuary 10, 2026No Comments20 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 10 जनवरी। उत्तर प्रदेश में सर्दी ने एक बार फिर अपना असर तेज कर दिया है। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बदलते मौसम के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आज 16 जिलों में ठंड के साथ-साथ बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। सुबह से ही 30 शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। ओस की बूंदें गिर रही हैं और ठंड इतनी अधिक है कि बाइक चलाने पर हाथ सुन्न हो जा रहे हैं।

    कोहरे का असर ट्रेनों और उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है। गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी सहित कई स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं, कुछ तो 10-10 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी एयरपोर्ट पर 5 से ज्यादा उड़ानें लेट पहुंचीं।

    प्रदेश के इन जिलों में घने कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम रहने का अनुमान है
    नोएडा (गौतम बुद्ध नगर), गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, आगरा, झांसी और ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर और महोबा.

    इन जिलों में गिरेंगे ओले
    बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और इनके आसपास के इलाके

    इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रुहेलखंड के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 से 7 दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा बना रह सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 जनवरी और फिर 13 से 16 जनवरी के बीच सुबह के वक्त घना कोहरा छाने का अनुमान है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 जनवरी तक और 15 व 16 जनवरी को कोहरा ज्यादा असर दिखा सकता है।

    कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने और फसलों की निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बदलते तापमान और कोहरे के कारण फसलों में कीट और रोग बढ़ सकते हैं, इसलिए जिंक और क्लोरपाइरीफास जैसी दवाओं का छिड़काव करें। कानपुर में धूप निकलने के बावजूद बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप जारी है।

    lucknow rain-lightning-and-fog tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम

    March 19, 2026

    मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट

    March 19, 2026

    जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.