Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
    • पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
    • वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली
    • प्रयागराज: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत
    • केबीसी की प्रतिभागी रही तहसीलदार बाढ़ घोटाले में गिरफ्तार
    • मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत, परिवार के 9 सदस्य अस्पताल में भर्ती
    • बूढ़नपुर तहसील में एसडीएम से हाथापाई
    • दहेज के कारण होने वाली हत्याएं समाज पर कलंक : सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भाई की मौत पर टूटा सब्र, पोस्टमार्टम हाउस परिसर में धरने पर बैठ गए एडीएम
    देश

    भाई की मौत पर टूटा सब्र, पोस्टमार्टम हाउस परिसर में धरने पर बैठ गए एडीएम

    adminBy adminFebruary 10, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बस्ती 10 फरवरी। मृतक दरोगा अजय गौड़ के छोटे भाई अरुण ने पीएम हाउस में अधिकारियों के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं। सीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाई की मौत हो गई और सीओ कैसे बात करते रहे।? पूरी घटना की रिकार्डिंग भी है। बताया कि मैं झांसी में था और 5 तारीख को लापता भाई के बारे में 6 तारीख को पिता ने फोन पर बताया।

    सीओ को जानकारी ही नहीं कि उनका दरोगा गायब हो गया है। कहा, डीआईजी को पोस्टमार्टम हाउस पर ही बुलाएं। यहां मैं तहरीर दूंगा और उन उन लोगों का नाम दूंगा। गुमशुदगी की जो रिपोर्ट थी उसकी जांच कौन कर रहा है? भाई के सीडीआर में अंतिम कॉल किसकी थी? इसकी जांच करवाई जाए।

    अधिकारियों ने पुलिस लाइन चलने की बात कही तो भाई अरुण ने कहा, मैं अपने मृतक भाई को छोड़कर कहीं नहीं जाउंगा। इसी बीच मौके पर मौजूद अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर वीडियो में साफ दिख रहा है कि इसके बाद छोटे भाई अरुण वहीं पीएम हाउस के पास बैठ गए।

    अधिकारी मनाते रहे कि बगल में सिविल लाइंस है, डीआईजी ऑफिस है, वहां चल चलिए। उन्होंने कहा कि डीआईडी साहब का ईगो है कि यहां अपने दरोगा को देखने नहीं आ सकते हैं? डीआईजी साहब आएं और अपने दरोगा का शक्ल तो देख लें? इन आरोपों के साथ छोटे भाई अरुण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

    आरोप लगाया कि एसपी को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाय? कप्तान साहब को नींद कैसे आए गई? मैने अपने डीएम को बताया तो वो रो पड़े। मृतक दरोगा अरुण के छोटे भाई झांसी में एडीएम पद पर तैनात हैं। उधर, दरोगा की पत्नी ने कहा कि डीआईजी ने आश्वासन दिया है कि तहरीर दें। निष्पक्ष रुप से कार्रवाई की जाएगी। सीबीआई जांच की मांग पर उन्होंने पहले कानूनी कार्रवाई करवाने की बात कही है।

    डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि परिवार के मृतक दरोगा के परिजन रेंज ऑफिस में आए थे। उनसे मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पूरे पुलिस महकमा पीड़ित परिवार के साथ है।

    basti tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम

    March 27, 2026

    पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है

    March 27, 2026

    वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.