वाराणसी, 30 मार्च (हि)। बाबतपुर एयरपोर्ट पर गत रात इंडिगो के विमान की लैंडिंग से पहले एक यात्री ने आपातकालीन द्वार खोलने का प्रयास किया। इससे अन्य यात्री डर गए। इसका अलर्ट मिलते ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को जानकारी दी। विमान को सुरक्षित उतारा गया। सीआईएसएफ ने यात्री को हिरासत में लेकर उसे फूलपुर पुलिस को सौंप दिया। यात्री के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इंडिगो विमान 6 ई 185 गत रात बेंगलुरु से 152 यात्रियों को लेकर बाबतपुर पहुंचा था। इनमें दो बच्चे भी थे। रात लगभग 10.20 बजे जब विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने वाला था तो अचानक यात्री ने आपातकालीन द्वार खोलने का प्रयास किया। द्वार का एक हैंडल खुल भी गया, लेकिन कई लॉक लगे होने से गेट खुल नहीं पाया। इसका अलर्ट तत्काल पायलट को मिला। वहीं, क्रू मेम्बर ने भी द्वार से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पायलट को सूचना दी। रात लगभग 10.30 बजे विमान सुरक्षित रनवे पर उतरा।
Trending
- ‘मटका किंग’ की वर्ल्डवाइड प्रीमियर डेट 17 अप्रैल
- किन्नर महामंडलेश्वर की सभी मांगें है जायज, टीना मां नकली पर रोक लगाएं
- नाबालिग के नाम पर अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए
- ‘स्वयंभू’ भारतीय इतिहास के स्वर्णिम काल की एक सच्ची ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है : डायरेक्टर
- लद्दाख में भगवान बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी बुद्ध पूर्णिमा पर लगेगी
- दुष्कर्म मामले में लड़की की पहचान उजागर किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने की निंदा
- पूर्व डीआईजी समेत तीन को भर्ती रिश्वतकांड में कारावास
- इलाज के दौरान कर्मी की मृत्यु पर वारिस ले सकेंगे मेडिकल खर्च

