Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 98 करोड़ की लागत से सीकरी रेलवे फाटक पर बनेगा आरओबी
    • अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल देना अनिवार्य होगा
    • मृत मां का सिर गोद में लेकर स्टेशन पर आठ घंटे बैठे रहे बच्चे
    • ट्रायल जज के फैसले को निरस्त कर हाईकोर्ट जज की टिप्पणी दिनदहाड़े न्यायिक हत्या से मिलेगी राहत
    • ओडिशा और झारखंड के अधिकारी भी बंगाल एसआईआर में होंगे शामिल
    • मंजू राय जैसे कानपुर नगर निगम से संबंध मामलों में दोषी अफसरों को बख्शा नहीं जाना चाहिए
    • मुख्यमंत्री जी का सार्वजनिक उपक्रमों की भूमि खाली कराने का निर्णय है सराहनीय, गरीब नौजवानों को रहने व उद्योग लगाने के लिए दी जाए जगह
    • सरकार ने 5 OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया, अश्लील कंटेंट दिखाने पर एक्शन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एनडीए में वापसी पर पलानीस्वामी ने किया दिनाकरन का स्वागत
    देश

    एनडीए में वापसी पर पलानीस्वामी ने किया दिनाकरन का स्वागत

    adminBy adminJanuary 22, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु, 22 जनवरी। एनडीए से अलग होने के कुछ महीनों बाद टीटीवी दिनाकरन के नेतृत्व वाली अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) बुधवार को गठबंधन में वापस लौट आई। टीटीवी दिनकरन के नेतृत्व वाली अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले गुट में वापस लौट आए। महिनों पहले वे भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को छोड़कर चले गए थे। इस गठबंधन में एआईएडीएमके भी शामिल थी। एएमएमके के संस्थापक दिनकरन भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात के बाद गठबंधन में शामिल हुए।
    एनडीए का हिस्सा बनने पर अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) का स्वागत करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह कदम तमिलनाडु के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य अब विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने के लिए तैयार है।
    तमिलनाडु की अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो गई। पार्टी की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा की गई, जिसे आगामी विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी एकजुटता के तौर पर देखा जा रहा है।
    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर एएमएमके का एनडीए में स्वागत किया। उन्होंने लिखा, “मैं टीटीवी दिनाकरण के नेतृत्व वाली अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम का एनडीए का हिस्सा बनने पर स्वागत करता हूं। तमिलनाडु के लोग डीएमके के भ्रष्ट और वंशवादी शासन से तंग आ चुके हैं और राज्य को विकास व समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए को आशीर्वाद देने के लिए तैयार हैं।”
    एएमएमके के एनडीए में शामिल होने के मौके पर एक उच्चस्तरीय बैठक और संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे, जो तमिलनाडु में भाजपा के चुनाव समन्वय के प्रभारी हैं।
    घोषणा के तुरंत बाद एआईएडीएमके के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) ने टीटीवी दिनाकरण का सार्वजनिक रूप से स्वागत किया। उन्होंने एएमएमके को शुभकामनाएं देते हुए इसे एनडीए में बढ़ती एकता का स्पष्ट संकेत बताया।
    मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एनडीए अब नए संकल्प के साथ डीएमके सरकार को हराने के लिए एकजुट हो रही है। उन्होंने डीएमके सरकार को ‘भ्रष्ट और जनविरोधी’ करार दिया। गोयल ने कहा कि ईपीएस, पीएमके नेता अनबुमणि रामदास और तमिल माणिला कांग्रेस (मूपनार) के अध्यक्ष जीके वासन सहित गठबंधन के वरिष्ठ नेता राज्य की मौजूदा सरकार के खिलाफ जनता के सामने एक मजबूत विकल्प देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
    प्रेस वार्ता में टीटीवी दिनाकरण ने कहा कि उन्हें एनडीए में दोबारा शामिल होकर खुशी हो रही है और वह तमिलनाडु में गठबंधन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमने एक बार फिर एनडीए का हिस्सा बनने का फैसला किया है। पुराने मतभेदों को भुलाकर हमारा एकमात्र लक्ष्य डीएमके सरकार को सत्ता से हटाना है, जिसने तमिलनाडु की जनता को धोखा दिया है।”

    Desh Palaniswami welcomes Dinakaran back into the NDA fold Tamil Nadu tazza khabar tazza khabar in hindi TTV Dinakaran
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    98 करोड़ की लागत से सीकरी रेलवे फाटक पर बनेगा आरओबी

    February 26, 2026

    अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल देना अनिवार्य होगा

    February 26, 2026

    मृत मां का सिर गोद में लेकर स्टेशन पर आठ घंटे बैठे रहे बच्चे

    February 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.