Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
    • खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
    • जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मेरठ में LPG कनेक्शन छोड़ने के लिए 50 काॅलोनियाें को नोटिस, गेल गैस लिमिटेड ने की कार्रवाई
    देश

    मेरठ में LPG कनेक्शन छोड़ने के लिए 50 काॅलोनियाें को नोटिस, गेल गैस लिमिटेड ने की कार्रवाई

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 14, 2026No Comments62 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ। गेल गैस लिमिटेड ने अब एलपीजी मुक्त कालोनी घोषित करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए 50 काॅलोनियों को गेल गैस लिमिटेड की ओर से नोटिस भेजा गया है।
    इन कालोनियों में सभी को पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। यहां के निवासियों को तीन महीने में एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना पड़ेगा। एलपीजी कनेक्शन छोड़ने के लिए पेट्रोलियम कंपनियों का भी पत्र इसी नोटिस के साथ भेजा गया है।

    गेल गैस लिमिटेड की तैयारी के अनुसार जिन मुहल्ले या काॅलाेनियों में पीएनजी की लाइन पहुंच चुकी है, वहां पर अब लोगों को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना पड़ेगा। इसके लिए तीन महीने की समय सीमा दी जाएगी। इसके तहत जिन्होंने अब तक पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया था उन्हें अब इसी गैस की सेवा लेनी पड़ेगी।

    गेल गैस लिमिटेड मेरठ क्षेत्र के महाप्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि 50 काॅलोनियों के विकासकर्ता, सोसाइटी के अध्यक्ष, सचिव को नोटिस भेज दिया गया है। जल्द ही इसके लिए अभियान शुरू किया जाएगा। नोटिस की समय सीमा बीतने के बाद पेट्रोलियम कंपनियां स्वयं के स्तर से ही एलपीजी कनेक्शन रद कर देंगी, इसलिए नोटिस की समय सीमा के अंदर ही घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाना है।

    57 हजार है शहर में पीएनजी कनेक्शनों की संख्या
    शहर में 57 हजार पीएनजी कनेक्शन हैं। पूरे जिले में एलपीजी कनेक्शनों की संख्या संख्या 5.50 लाख है। 50 चिह्नित कालोनियों में 15000 घर हैं, जिनमें से 7500 घरों में ही पीएनजी कनेक्शन हैं।

    प्राधिकरण बकायेदारों के लिए लगाएगा ओटीएस शिविर
    मेरठ: आवासीय योजनाओं के डिफाल्टरों को राहत के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण ने एक मुश्त समाधान योजना लागू की है। इसके तहत 18 से 24 जून तक अलग-अलग कालोनियों में शिविर लगाए जाएंगे। सभी स्थानों पर शिविर सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे।

    शताब्दीनगर में 18 जून को सेक्टर-चार स्थित एसटीपी, लोहिया नगर में 19 जून को पाकेट-डी, गंगानगर में 20 जून को सीपी पार्क, सैनिक विहार में 22 जून को शौर्य एन्क्लेव के पास, श्रद्धापुरी फेस-एक व दो के लिए 23 को कैलाशी हास्पिटल के सामने पाकेट-सी का पार्क, पल्लवपुरम फेस-एक व दो के लिए 24 को पल्लवपुरम फेस-प्रथम में पाकेट-आइ में शिविर लगेगा।

    LPG meerut report Notices issued to 50 colonies in Meerut for leaving LPG connections tazza khabar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

    August 25, 2026

    खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण

    August 25, 2026

    जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.