देहरादून, 19 मार्च (जा)। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों का प्रवेश रोकने के लिए यात्रा पंजीकरण से ही छंटनी की जाएगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा से पूर्व अनिवार्य पंजीकरण के जरिए यात्रियों की जानकारी जुटाकर मंदिर में प्रवेश का निर्णय लेगा। बीकेटीसी के अनुसार, तीर्थयात्रा के लिए आने वाले सनातन आस्थावानों को ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि पर्यटन के लिए आने वाले गैर सनातनी श्रद्धालुओं का बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बोर्ड बैठक में गैर हिंदुओं के बदरीनाथ-केदारनाथ में प्रवेश पर पाबंदी का निर्णय लिया जा चुका है। चारधाम यात्रा पंजीकरण से गैर सनातनियों की पहचान की जाएगी। चारधाम यात्रा पंजीकरण में यात्रियों को अपना पूरा विवरण देना होता है।
अपने नाम, पता, धर्म, आस्था सहित कई जानकारियों का विवरण फार्म में भरा जाता है। बीकेटीसी यात्री पंजीकरण से ही गैर सनातनी पर्यटकों का पता लगाकर मंदिर में प्रवेश की अनुमति को निरस्त करेगा। उन्होंने कहा, यात्रा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर परिसर में सख्ती भी बढ़ाई जाएगी।
सारा अली खान का मामला अलग
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में दर्शन को लेकर उठे सनातन एफिडेविट विवाद में नया मोड़ आ गया है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने सियासी घमासान के बाद अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि हलफनामे की व्यवस्था केवल सारा अली खान के विशेष मामले के लिए है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि सारा अली खान पहले से ही सनातन में आस्था रखती हैं। उनकी मां भी हिंदू हैं, सारा अली खान अपने माथे पर त्रिपुंड लगाकर सनातन के प्रति अपनी आस्था हमेशा जताती रही हैं। इसलिए सारा अली खान का केस अलग है, जबकि अन्य गैर-सनातनियों के लिए मंदिर में प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। बौद्ध, जैन, सिख धर्मावलंबियों के लिए मंदिर में प्रवेश पर कोई पाबंदी नहीं है।
Trending
- मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
- मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
- मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
- 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण

