Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»परियोजनाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं : गडकरी
    देश

    परियोजनाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं : गडकरी

    adminBy adminOctober 14, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुडुचेरी/बेंगलुरु,14 अक्टूबर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सड़क और अन्य परियोजनाओं की गुणवत्ता या डिजाइन में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि सभी परियोजनाएं समय पर और बिना भ्रष्टाचार के पूरी हों। गडकरी पुडुचेरी में 436 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर-कम-ग्रेड सेपरेटर के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे।

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शिलान्यास समारोह में बताया, उनके मंत्रालय ने पुडुचेरी में सड़कों, पुलों और अन्य निर्माण कार्यों पर करीब 25 हजार करोड़ खर्च करने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी की मांग पर नटेसन नगर और मारापालम के बीच तथा पुडुचेरी–कुड्डालोर मार्ग पर अरियानकुप्पम और मुलोदाई के बीच फ्लाईओवर बनाने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है।

    वहीं, चेन्नई में एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि नगर निगम के ठोस कचरे से सड़कें बनाने की एनएचएआई की पहल आर्थिक प्रगति के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी।

    उन्होंने बताया, इस नई योजना के तहत देश के सभी नगर निगमों का ठोस कचरा वर्ष 2027 से पहले सड़क निर्माण में उपयोग किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें आर्थिक विकास चाहिए, लेकिन साथ ही नैतिक मूल्यों को बनाए रखना भी जरूरी है।

    Nitin Gadkari tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.