लखनऊ, 06 मार्च (जा)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव में नामांकन करने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के नामांकन को राजनीतिक अपहरण कहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार की हाल की सियासी स्थिति पर तीखी टिप्पणी की है। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में गत दिवस अखिलेश यादव ने मीडिया से बात तो की, लेकिन एक्स पर उन्होंने नीतीश कुमार के नामांकन को लेकर जो पोस्ट किया है, वह काफी चर्चा में है। उन्होंने हालिया सियासी परिस्थिति को अपहरण और फिरौती से जोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
एक्स पर अखिलेश ने लिखा कि बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण। ये दिखने में राजनीतिक अपहरण है, लेकिन दरअसल ये बिहार का आर्थिक अपहरण है। भाजपा ने तो फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया। अगला नंबर… समझदार को इशारा काफी। अपने पोस्ट में उन्होंने ‘अगला नंबर…’ लिखकर एक तरह की राजनीतिक पहेली भी छोड़ी और कहा कि समझदार को इशारा काफी है।
Trending
- यूपी में अब तेंदुओं की होगी नसबंदी, बिजनौर से होगी शुरुआत
- मेडा के अवैध निर्माण से संबंध अफसरों की आय से ज्यादा मामले में क्यों नहीं होती जांच, एडवोकेट ने अर्पित यादव के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कही
- मेला नौचंदी की गरिमा व परंपरा कायम कराने हेतु डॉक्टर संदीप पहल एडवोकेट का प्रयास है सराहनीय, नागरिक खुश हैं कि कोई तो आया बोलने के लिए आगे
- देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
- वंदे भारत में दही में मिला कीड़ा, आईआरसीटीसी पर 10 लाख और कैटरर पर 50 लाख का जुर्माना
- ग्राहकों के बिल में लगाया गैस शुल्क तो होगी कार्रवाई
- नायरा ने बढ़ाए तेल के दाम, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए किया महंगा
- महादेव ऐप मामले में करोड़ों की संपत्ति कुर्क

