Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लड़कर मायके गई पत्नी, तनाव में पति ने फंदे पर लटककर दे दी जान, शव से लिपटकर रोए दोनों बच्चे
    • Insta के जरिये दो युवतियों में हुआ प्यार, जयपुर से मेरठ पहुंची प्रेमिका, शादी पर अड़ी
    • फ्लू, बुखार और बदनदर्द. ?? क्या हैं हंतावायरस के लक्षण? कोरोना के बाद फैले नए वायरस से तीन की मौत; बचाव ऐसे करें
    • कल बंगाल में शुभेंदु और तमिलनाडु में विजय बनेंगे मुख्यमंत्री, 11 बजे दोनों की शपथ
    • हंतावायरस क्रूज शिप से 12 देशों में पहुंचा
    • बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर बाबर आजम
    • समयानुकुल और पात्रों को न्याय दिलाने में सक्षम है सरकारी नौकरियों में अस्थायी नियुक्तियां रोकने से संबंध सुप्रीम कोर्ट का फैसला
    • विश्वव्यापी मानव सेवा से जुड़े रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों को सक्रिय और इससे उददेश्यों की पूर्ति हेतु किया जाए जागरूक
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में अब तेंदुओं की होगी नसबंदी, बिजनौर से होगी शुरुआत
    देश

    यूपी में अब तेंदुओं की होगी नसबंदी, बिजनौर से होगी शुरुआत

    adminBy adminMarch 26, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 26 मार्च। उत्तर प्रदेश में तेंदुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. बिजनौर समेत तमाम क्षेत्र तेंदुओं के आतंक से बुरी तरह प्रभावित हैं. तेंदुओं के बढ़ते आतंक से अब सरकार भी परेशान है. यही कारण है कि अब वन विभाग उत्तर प्रदेश में तेंदुओं की नसबंदी का प्लान तैयार कर रहा है. महाराष्ट्र की तर्ज पर यूपी में तेंदुओं की नसबंदी का अभियान चलाया जाएगा. हालांकि अभी महाराष्ट्र को सिर्फ पांच तेंदुओं पर नसबंदी का ट्रायल करने की इजाजत दी गई है.

    अब यूपी में भी पहले ट्रायल की तैयारी की जा रही है. ट्रायल सफल होने पर बिजनौर जिले के साथ ही प्रदेश के ऐसे क्षेत्र जहां तेंदुओं का आतंक है वहां पर नसबंदी अभियान शुरू किया जाएगा. सबसे पहले बिजनौर से यह अभियान शुरू करने की योजना है.

    उत्तर प्रदेश में तेंदुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है. हर साल लगभग 100 तेंदुए बढ़ रहे हैं जिससे ग्रामीण इलाकों में इंसानों पर तेंदुओं के हमले बढ़ गए हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने मानव-तेंदुआ संघर्ष को कम करने के लिए इनकी नसबंदी करने का प्लान बनाया है. इस अभियान की शुरुआत सबसे पहले बिजनौर जिले से होगी, जहां गन्ने के खेतों में तेंदुओं की बढ़ती आबादी बड़ी दिक्कत खड़ी कर रही है.

    नसबंदी का मुख्य उद्देश्य इनकी प्रजनन दर को नियंत्रित करना है. वन विभाग के जिम्मेदारों के मुताबिक तेंदुओं को पकड़कर उनकी नसबंदी की जाएगी और फिर उन्हें वापस उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा.

    वन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि नसबंदी के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है. मादा तेंदुओं के लिए ‘इम्यूनो-कॉन्ट्रासेप्शन’ जिससे उनके प्राकृतिक व्यवहार में बदलाव किए बिना उन्हें बांझ बनाया जा सकेगा. नसबंदी के अलावा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार गोंडा और इटावा में लेपर्ड सफारी विकसित करने की भी योजना बना रही है, जिससे पकड़े गए तेंदुओं को वहां रखा जा सके.

    भारत में वर्तमान में तेंदुओं की संख्या कुल 13,874 है और इसमें लगातार इजाफा होता ही जा रहा है. उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो वर्तमान में तेंदुओं की संख्या 275 पहुंच गई है, जबकि तीन साल पहले यह संख्या सिर्फ 92 ही थी. तेजी से बढ़ती तेंदुओं की संख्या से मानव और तेंदुओं के बीच संघर्ष की घटनाएं बढ़ने लगी हैं.

    पिछले साल से लेकर अभी तक तेंदुए के हमले में बिजनौर, बहराइच, लखीमपुर और सीतापुर में दर्जनों लोगों की मौत हुई और बड़ी संख्या में तेंदुओं के हमले से लोग घायल हुए. ऐसे में अब नसबंदी के जरिए बढ़ती संख्या पर नियंत्रण स्थापित करने का प्लान तैयार है.

    FOREST DEPARTMENT IN UTTAR PRADESH leopard lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    लड़कर मायके गई पत्नी, तनाव में पति ने फंदे पर लटककर दे दी जान, शव से लिपटकर रोए दोनों बच्चे

    May 8, 2026

    Insta के जरिये दो युवतियों में हुआ प्यार, जयपुर से मेरठ पहुंची प्रेमिका, शादी पर अड़ी

    May 8, 2026

    फ्लू, बुखार और बदनदर्द. ?? क्या हैं हंतावायरस के लक्षण? कोरोना के बाद फैले नए वायरस से तीन की मौत; बचाव ऐसे करें

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.