Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • माननीय मुख्यमंत्री जी दें ध्यान! जैना ज्वैलर्स के अवैध निर्माणकर्ताओं पर अधिकारी मेहरबान क्यों? दो मानचित्र पास की आड़ में बने भवन को बचाने का प्रयास अफसर क्यों कर रहे है
    • मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा
    • विश्लेषण: गुस्सा बढ़ा देता है शरीर का पुराना दर्द
    • दिल्ली से देहरादून तक 670 रुपये हो सकता टोल
    • बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी विदेशी निवेश को मंजूरी, बीमा कानून संशोधन विधेयक पर कैबिनेट ने लगाई मुहर
    • यूपी: 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति, चार आईएएस अफसर प्रमुख सचिव और 19 सचिव बने
    • गाजीपुर में भाजपा नेता का कत्ल! प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर निर्मम हत्या; सड़क किनारे मिला शव
    • छूते ही उखड़ गई 14 करोड़ की सड़क, हंगामे के बाद नोटिस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नीतीश कुमार को चुना गया जदयू विधायक दल का नेता, डिप्टी सीएम के लिए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का नाम
    देश

    नीतीश कुमार को चुना गया जदयू विधायक दल का नेता, डिप्टी सीएम के लिए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का नाम

    adminBy adminNovember 19, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना 19 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जदयू ने नीतीश कुमार को फिर से अपना नेता चुन लिया है. इस तरह से नीतीश कुमार अगली सरकार के मुख्यमंत्री होंगे. एनडीए विधायक दल की बैठक में शामिल होने के पहले नीतीश कुमार राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे. वहीं, नीतीश कुमार की नई सरकार में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ही उपमुख्यमंत्री होंगे. भाजपा विधायक दल की बैठक में यह फैसला हुआ. विधायक दल के भाजपा ने अपने दोनों पुराने चेहरों पर विश्वास जताया है. इससे पहले नीतीश सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री थे.

    बुधवार को पटना में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केपी मौर्य ने प्रस्ताव रखा. उसके बाद उन्होंने ऐलान किया कि मैं भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उपनेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा के नामों की घोषणा करता हूं.

    जदयू विधायक दल की बैठक में विजय कुमार चौधरी ने पार्टी नेतृत्व के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा. विजेंद्र यादव ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया. इसके बाद, नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से जदयू विधायक दल का नेता चुना गया.

    इस चुनाव ने नीतीश कुमार के लिए रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नेतृत्व जारी रखने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है. पार्टी सदस्यों का यह सर्वसम्मत समर्थन ने नई बिहार सरकार के गठन से पहले जदयू और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भीतर उनकी मजबूत स्थिति को बताता है.

    इसके बाद पटना में एनडीए की बैठक होगी. इस बैठक मेंनीतीश कुमार को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेता चुना जाना तय है. दोपहर करीब 3:30 बजे एनडीए नेता के रूप में उनका चुनाव होगा.

    उसके बाद वह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और सरकार गठन के लिए एनडीए के सभी सहयोगियों का समर्थन पत्र पेश करेंगे. मौजूदा विधानसभा बुधवार को भंग कर दी जाएगी और पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 20 नवंबर को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के साथ कई मंत्री भी शपथ लेंगे.

    बताते चले कि एनडीए ने हालिया विधानसभा चुनावों में 243 में से 202 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की, जिसमें भाजपा ने 89 और जेडी(यू) ने 85 सीटें जीतीं.

    bihar Bihar Politics nitish-kumar patna tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    माननीय मुख्यमंत्री जी दें ध्यान! जैना ज्वैलर्स के अवैध निर्माणकर्ताओं पर अधिकारी मेहरबान क्यों? दो मानचित्र पास की आड़ में बने भवन को बचाने का प्रयास अफसर क्यों कर रहे है

    December 13, 2025

    मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा

    December 13, 2025

    विश्लेषण: गुस्सा बढ़ा देता है शरीर का पुराना दर्द

    December 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.