Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर
    • नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट
    • क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें
    • नोएडा में यूपी रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा, 1 से 6 रुपये तक का इजाफा
    • दिल्ली में सुपरहिट इवेंट बना ‘भूत बंगला’ प्रोमोशन
    • फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज
    • भारत का विकास अनुमान एडीबी ने बढ़ाया
    • भारत के लिए बड़ा निर्यात बाजार बनेगा चीन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज
    एंटरटेनमेंट

    फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज

    adminBy adminApril 11, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 11 अप्रैल (जा)। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। इस पोस्टर के साथ गाना राजा शिवाजी अंथम छत्रपती का माहौल भी बन गया है, जो इस सोमवार रिलीज़ होने वाला है। फिल्म का निर्देशन रितेश विलासराव देशमुख ने किया है, जो इसके लेखक, निर्माता और मुख्य अभिनेता भी हैं। वह इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की कुछ झलकियां भी शेयर की थीं, जिनमें भारत के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत की एक झलक देखने को मिली।
    राजा शिवाजी अँथम छत्रपति का मुख्य हिस्सा पहले ही रिलीज़ हो चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह गाना अजय-अतुल ने बनाया और गाया है। इसका म्यूजक़ि भव्य और दमदार है, जिसे खास तौर पर बड़े पर्दे के लिए तैयार किया गया है। राजा शिवाजी अंथम छत्रपती के रिलीज़ के साथ फिल्म एक और बड़े पड़ाव की ओर बढ़ रही है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख और रितेश विलासराव देशमुख जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘राजा शिवाजी’, मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म है, जिसे ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत पर आधारित एक भव्य ऐतिहासिक फिल्म है, जो पहली मई, 2026 को मराठी और हिंदी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Desh entertainment Mumbai New Poster for the Film 'Raja Shivaji' Released tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बेंगलुरु-मुंबई रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

    April 11, 2026

    नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिलेगी टैक्स में भारी छूट

    April 11, 2026

    क्यों बन जाती है बिल्डिंग की लिफ्ट नो-सिग्नल जोन? वजह जानें

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.