Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»600 अरब डालर की संपत्ति वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने मस्क
    देश

    600 अरब डालर की संपत्ति वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने मस्क

    adminBy adminDecember 17, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 17 दिसंबर। एलन मस्क ने इतिहास रच दिया है। सोमवार को उनकी कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर को पार कर गई और फोर्ब्स के अनुसार अब यह करीब 677 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है। कोई इंसान पहले कभी इतना अमीर नहीं हुआ था। यह उछाल मुख्य रूप से उनकी स्पेस कंपनी स्पेसएक्स की वजह से आया है।

    स्पेसएक्स की वैल्यूएशन हाल ही में 800 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। कंपनी अगले साल पब्लिक होने की तैयारी कर रही है। मस्क के पास स्पेसएक्स में करीब 42 फीसदी हिस्सेदारी है, जिससे सिर्फ इस वैल्यूएशन बढ़ोतरी से उनकी संपत्ति में 168 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।
    अक्टूबर में ही वे 500 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। अब यह नया रिकॉर्ड उनके लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।

    स्पेसएक्स की होगी लिस्टिंग
    स्पेसएक्स की यह नई वैल्यूएशन एक टेंडर ऑफर से आई है, जो अगस्त में 400 अरब डॉलर से दोगुनी हो गई। कंपनी 2026 में आईपीओ लाने की योजना बना रही है, जो इतिहास की सबसे बड़ी लिस्टिंग हो सकती है।

    एलन मस्क की इस हिस्सेदारी ने उनकी संपत्ति को रॉकेट की तरह ऊपर पहुंचा दिया। फोर्ब्स का कहना है कि दोपहर 12 बजे तक उनकी नेट वर्थ 677 अरब डॉलर थी।

    इसके अलावा, मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने भी उनकी संपत्ति बढ़ाने में मदद की है। टेस्ला के शेयर इस साल अब तक 13 फीसदी ऊपर हैं, भले ही कंपनी की बिक्री में कुछ गिरावट आई हो।

    मस्क के पास टेस्ला में करीब 12 फीसदी हिस्सा है। सोमवार को शेयर करीब 4 फीसदी चढ़ गए, क्योंकि मस्क ने बताया कि कंपनी रोबोटैक्सी का टेस्ट कर रही है, जिसमें आगे की सीट पर सेफ्टी मॉनिटर की जरूरत नहीं पड़ रही है।

    टेस्ला का नया पे पैकेज
    नवंबर में टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने मस्क के लिए एक ट्रिलियन डॉलर का पे प्लान मंजूर किया। यह कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा पे पैकेज है।

    निवेशकों ने मस्क के विजन को समर्थन दिया, जिसमें टेस्ला को सिर्फ ईवी कंपनी से आगे एआई और रोबोटिक्स की दिग्गज बनाने की योजना है। यह फैसला मस्क की संपत्ति को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखेगा।

    मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 15 अरब डॉलर की नई फंडिंग जुटाने की बातचीत में है। इससे कंपनी की वैल्यूएशन 230 अरब डॉलर हो जाएगी। यह मस्क के कारोबारी साम्राज्य को और विस्तार देगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.