लखनऊ, 27 मार्च (अम)। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को इवेन्ट पर चलने वाली पार्टी बताते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में जनता को धोखा देने के लिए कंपनियों से फर्जी एमओयू किया जा रहा है। पुच एआई कंपनी के साथ 25 हजार करोड़ के एमओयू से सरकार की पोल खुल गई है। उन्होंने निवेश के लिए हुए सभी एमओयू की जांच की मांग उठाई।
सपा मुख्यालय में गत दिवस पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि हिटलर के जमाने में जर्मनी में सिर्फ एक प्रोपेगेंडा मिनिस्टर होता था लेकिन भाजपा सरकार में केंद्र और प्रदेश में सभी मंत्री प्रोपेगेंडा मिनिस्टर हैं। रसोई गैस और पेट्रोल की किल्लत पर उन्होंने कहा कि भाजपा राज में जनता को लाइन के सिवा कुछ नहीं मिला। 14.2 किलो का सिलिंडर 10 किलो का कर दिया। इस बार जनता लाइन में लगकर भाजपा का सफाया कर देगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि एआई को भाजपा सरकार नहीं समझती है। हम एआई का प्रयोग सबकी भलाई के लिए करेंगे। संसद व विधानसभाओं में महिला आरक्षण पर अखिलेश ने कहा कि इसमें पिछड़ी, दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी महिलाओं को भी उनका हक मिलना चाहिए।
Trending
- प्रयागराज: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत
- केबीसी की प्रतिभागी रही तहसीलदार बाढ़ घोटाले में गिरफ्तार
- मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत, परिवार के 9 सदस्य अस्पताल में भर्ती
- बूढ़नपुर तहसील में एसडीएम से हाथापाई
- दहेज के कारण होने वाली हत्याएं समाज पर कलंक : सुप्रीम कोर्ट
- पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटी
- दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान सात घंटे बाद लौटा
- झांसी- ललितपुर सीएमओ दफ्तर से बनवाए फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र

