Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई भी शुल्क, सरकार ने कर दिया क्लियर
    • 70 की उम्र में भी प्रमोद कुमार साइकिल पर ला रहे कांवड़
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज
    • बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने की दौराला-हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन निर्माण की मांग
    • मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताने वाले मुफ्ती पर मुकदमा दर्ज
    • आतंकवाद खत्म होने पर ही पाकिस्तान से संबंध : जयशंकर
    • कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की धूम, नहीं हुआ कसाना डीजे व न्यू अमर डीजे का मुकाबला
    • सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा माहौल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नाबालिग बेटे ने मां के खाते से पड़ोसी को ट्रांसफर कर दिए 33 लाख
    देश

    नाबालिग बेटे ने मां के खाते से पड़ोसी को ट्रांसफर कर दिए 33 लाख

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 15, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना 15 मई। बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग बेटे ने अपनी ही मां के बैंक अकाउंट से करीब 33 लाख रुपये पड़ोसी के खाते में ट्रांसफर कर दिए. हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल पिछले पांच महीनों से चलता रहा और महिला को इसकी भनक तक नहीं लगी. मामला सामने आने के बाद पीड़िता ने राजीव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

    पीड़ित महिला पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में रहती हैं और एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं. महिला ने पुलिस को बताया कि वह जब भी स्कूल से घर लौटती थीं, उनका छोटा बेटा अक्सर उनका मोबाइल फोन अपने पास ले लेता था. शुरुआत में महिला को इस पर कोई शक नहीं हुआ, लेकिन बाद में पता चला कि इसी दौरान बैंक अकाउंट से लगातार बड़ी रकम ट्रांसफर की जा रही थी.

    मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला का बड़ा बेटा, जो एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है, कुछ दिनों के लिए घर आया. घर आने के बाद उसने अपनी मां के मोबाइल से बैंक अकाउंट की जांच की. जांच करते ही उसके होश उड़ गए. अकाउंट से करीब 33 लाख रुपये के ट्रांजैक्शन सामने आए. इतना ही नहीं, खाते से लोन भी लिया गया था. बड़े बेटे ने तुरंत अपनी मां को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया.

    इसके बाद महिला बैंक पहुंची और खाते का विस्तृत स्टेटमेंट निकलवाया. जांच में सामने आया कि अकाउंट से ट्रांसफर की गई पूरी रकम पड़ोसी के बैंक खाते में भेजी गई थी. आरोप है कि पड़ोसी ने महिला के नाबालिग बेटे को बहला-फुसलाकर अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पड़ोसी ने इन पैसों से जमकर मौज-मस्ती की. उसने कार खरीदी, ज्वेलरी ली और बनारस घूमने तक चला गया.

    पीड़िता का आरोप है कि उनके बेटे को झांसा देकर इस पूरे खेल को अंजाम दिया गया. महिला ने पड़ोसी अनिल, उसके भाई और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस अब बैंक ट्रांजैक्शन, मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है.

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के दौरान नाबालिग बेटे ने सिर्फ इतना कहा कि उससे गलती हो गई. हालांकि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या बच्चे को इस काम के लिए किसी ने उकसाया था या फिर उसे लालच दिया गया था. फिलहाल राजीव नगर थाना पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

    bihar patna tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई भी शुल्क, सरकार ने कर दिया क्लियर

    August 8, 2026

    70 की उम्र में भी प्रमोद कुमार साइकिल पर ला रहे कांवड़

    August 8, 2026

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुभाष चंद्र त्यागी की विशेष अपील की खारिज

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.