Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
    • बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
    • यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
    • एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
    • पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
    • आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    • अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हरियाणा के होटल में प्रेमिका से मिलने गए मथुरा के कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या
    देश

    हरियाणा के होटल में प्रेमिका से मिलने गए मथुरा के कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या

    adminBy adminOctober 25, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा 25 अक्टूबर। मथुरा के कारोबारी मारूफ की हरियाणा में हत्या कर दी गई। भाई के मुताबिक, 2 दिन पहले प्रेमिका ने मारूफ को मिलने के लिए फरीदाबाद बुलाया था। दोनों वहां के एक गेस्ट हाउस में मिले। इसी दौरान, लड़की के बॉयफ्रेंड को इस मुलाकात का पता चला।

    वह गेस्ट हाउस (होटल) पहुंचा और मारूफ को बाहर बुलाकर उससे झगड़ा करने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने चाकू से गोदकर मारूफ की हत्या कर दी। हत्या हादसा लगे, इसलिए मारूफ की लाश को पुल के नीचे फेंक दिया।

    24 अक्टूबर को पुलिस ने परिजनों को कॉल करके इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन हरियाणा पहुंचे और FIR कराई। पुलिस का कहना है कि शव पर चाकू के निशान मिले हैं। परिजनों के आरोपों पर जांच चल रही है। उनका कहना है कि लड़की कॉलगर्ल है। इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल, अभी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    कोसीकलां के रहने वाला मारूफ पशुओं का चारा (भूसा) खरीदने और बेचने का काम करता था। मारूफ के परिवार में वो 2 भाई और 4 बहने हैं। मारूफ का बड़ा भाई कैब ड्राइवर है। मारूफ के भाई शाहनवाज ने बताया कि 21 अक्टूबर को मारूफ फरीदाबाद आया था। यहां वह बड़खल स्थित एक गेस्ट हाउस में रात को रुका। यहां पर उसकी मुलाकात युवती से हुई। युवती संभवत कालगर्ल है। मारूफ तब तो कोसीकलां चला गया।

    मारूफ के परिजनों का कहना है कि 23 अक्टूबर को युवती की मारूफ के पास कॉल आई और मिलने के लिए फरीदाबाद बुला लिया। 23 अक्टूबर को शाम 4 बजे मारूफ घरवालों को बताए बगैर मोहल्ले के ही इमलाख के साथ उसकी गाड़ी में बैठकर फरीदाबाद चला गया। फरीदाबाद आकर दोनों दोस्तों ने एक फिल्म देखी।

    रात 8 बजे इमलाख दिल्ली चला गया, जबकि मारूफ युवती से मिलने बड़खल मेट्रो स्टेशन के पास स्थित गेस्ट हाउस पहुंचा। देर रात युवती के बॉयफ्रेंड को दोनों के गेस्ट हाउस में होने की जानकारी मिल गई। इसके बाद बॉयफ्रेंड पहुंच गया। मारूफ को बाहर बुलाया। उसके बाद मारपीट की गई और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

    ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी विष्णुमित्र ने बताया, ‘पुलिस को सूचना मिली थी कि मेट्रो के पिलर के पास युवक की लाश पड़ी है। मौके पर देखा तो शरीर पर चाकू के निशान थे। मृतक की कमरे में चाकू के 5-6 गहरे घाव हैं। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

    किसी युवती द्वारा मारूफ को बुलाए जाने के बारे में अभी जांच होगी। मोबाइल के कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है।

    businessman-murder mathura tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार

    July 15, 2026

    बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी

    July 15, 2026

    यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.