Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खुलासा : षड्यंत्रकर्ताओं ने जनवरी में की थी लाल किले की रेकी, छह दिसंबर को दिल्ली दहलाने की थी साजिश
    • शत्रु संपत्ति पर मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया निर्णय है समाजहित में! सीएम साहब प्राधिकरणों और आवास विकास के अधिकारियों की मिलीभगत से घेरी जा रही सरकारी भूमि भी मुक्त कराईये
    • मंडप संचालक जनसमस्याओं के बारे में भी सोचें, अवैध रूप से किए गए निर्माण को पीछे हटाएं तो कारोबार चौपट होने की नौबत नहीं आएगी
    • आईएएस अफसर दंपती में विवाद, पति पर घरेलू हिंसा का मुकदमा
    • गिरवी चांदी न लौटाने पर बैंक रोजाना पांच हजार मुआवजा देंगे
    • शत्रु संपत्ति पर सरकार और नागरिकों का अधिकार: योगी
    • पिलखुवा में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, 38 किलो एसिड, 2 के पास 2.5 किलो विस्फोटक बरामद
    • इटली के कपल ने बनारस के मंदिर में लिए 7 फेरे, सनातन संस्कृति से हुए प्रभावित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • साइंसकारी
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»8 महीने की गर्भवती पत्नी और मां को बांके से काटा, पत्नी की मौत, मां की हालत गंभीर
    देश

    8 महीने की गर्भवती पत्नी और मां को बांके से काटा, पत्नी की मौत, मां की हालत गंभीर

    adminBy adminSeptember 18, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 18 सितंबर। लखनऊ में एक युवक ने शादी के 9 महीने बाद बांके से पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी 8 महीने की गर्भवती थी। उसने अपनी मां पर भी बांके से हमला कर दिया। यह देख युवक की बहन चांदनी चीखते हुए घर के बाहर भाग भागी। शोर सुनकर आसपास के लोग घर की तरफ दौड़ पड़े। शोरगुल सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपित को पकड़ कर खंभे से बांध दिया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इलाज के लिए दोनों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां नीलम की मौत हो गई और मां की हालत नाजुक है। अंकुर को गिरफ्तार किया है।

    घटना गुडंबा थानाक्षेत्र के दसौली गांव की है। आरोपी की पहचान अंकुर के रूप में हुई है। अंकुर, मूलरूप से बाराबंकी के फतेहपुर के बिलहरा, चिरैया गांव का रहने वाला है। आरोपी, लखनऊ में परिवार के साथ राम सिंह के घर पर किराए पर रहता था। बहन चांदनी, पत्नी नीलम, मां फूलमती, भाई आकाश और पिता दिनेश साथ ही रहते थे।

    अंकुर ने राम सिंह के मकान में दो कमरे किराए पर लिए थे। राम सिंह के मकान में करीब 8 किराएदार रहते हैं। अंतिम वाले कमरे में पत्नी से विवाद शुरू हुआ बहस की आवाज सुनकर मां ने सोचा पति-पत्नी का विवाद है। तभी अचानक से नीलम जोर से चीखने लगी। मां भागते हुए पहुंची तो अंकुर उस पर ताबड़तोड़ बांके से वार कर रहा था।

    मां ने रुकने को बोला लेकिन उसके ऊपर खून सवार था। बहू को बचाने के लिए फूल कुमारी बीचबचाव के लिए आगे बढ़ीं और बेटे को रोकने के लिए हाथ बढ़ाया। तभी अंकुर ने उनकी कलाई पर वार कर दिया। जिससे उनकी कलाई कट गई। इसके बाद बहन चांदनी चीखते हुए बाहर की तरफ भाग भागी। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उस पर काबू पाया। इसी बीच पुलिस भी आ गई।

    ससुर दिनेश ने बताया- दिसंबर 2024 में अंकुर की शादी नीलम से हुई थी। अंकुर मजदूरी करता था, जबकि पत्नी घर पर ही रहती थी। दोनों के बीच कोई भी दिक्कत नहीं थी। पति-पत्नी के बीच थोड़ी बहुत नोकझोंक चलती है, वही होता था।

    gudamba lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news wifes-murder
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    खुलासा : षड्यंत्रकर्ताओं ने जनवरी में की थी लाल किले की रेकी, छह दिसंबर को दिल्ली दहलाने की थी साजिश

    November 13, 2025

    शत्रु संपत्ति पर मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया निर्णय है समाजहित में! सीएम साहब प्राधिकरणों और आवास विकास के अधिकारियों की मिलीभगत से घेरी जा रही सरकारी भूमि भी मुक्त कराईये

    November 12, 2025

    मंडप संचालक जनसमस्याओं के बारे में भी सोचें, अवैध रूप से किए गए निर्माण को पीछे हटाएं तो कारोबार चौपट होने की नौबत नहीं आएगी

    November 12, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • About
    • Contact
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.