Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
    • ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
    • रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
    • प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
    • मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
    • मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
    • 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»होली के बाद पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल होने के आसार
    न्यूज़

    होली के बाद पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल होने के आसार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 25, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 25 फरवरी। होली के बाद यूपी के पुलिस विभाग में बड़े बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। दरअसल, फरवरी में ही तीन डीजी रिटायर होने वाले हैं, जिनमें डीजी संदीप सांलुके, एमके बशाल और दीपेश जुनेजा का नाम शामिल हैं। जिसके बाद एक मार्च को तीन और एक मई को एक एडीजी डीजी के पद पर प्रोन्नत हो जाएंगे।
    28 फरवरी को तीन डीजी रैंक के अधिकारी रिटायर हो रहे हैं, जिनकी जगह तीन एडीजी को डीजी के पद पर प्रमोशन मिलने वाला है। इतना ही नहीं तबादले भी होंगे, जिनमें डीजी रैंक से लेकर एसपी रैंक के अफसरों को इधर से उधर किया जा सकता है।
    आपको बता दें कि फरवरी के अंत में डीजी मानवाधिकार संदीप सांलुके, डीजी होमगार्ड एमके बशाल और डीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायर होने के बाद एडीजी रेलवे प्रकाश डी., एडीजी रूल्स एंड मैनुअल एलवी एंटनी देव कुमार और एडीजी पावर कारपोरेशन जय नारायन सिंह डीजी के पद पर प्रोन्नत हो जाएंगे.
    कहा जा रहा है कि आने वाले 30 अप्रैल को डीजी यूपी 112 और ईओडब्ल्यू नीरा रावत रिटायर होने वाली हैं। इस बीच अगर कोई केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस नहीं आता है तो कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह को डीजी के पद पर प्रमोशन मिल जाएगा। डीजी रैंक के अधिकारियों के रिटायर होने के बाद यूपी कैडर की वरिष्ठता सूची में मौजूदा डीजीपी राजीव कृष्णा टॉप थ्री अधिकारियों में शामिल हो जाएंगे।
    बता दें कि मौजूदा वक्त में संदीप सालुंके यूपी कैडर के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। जबकि मनमोहन कुमार बशाल वरिष्ठता सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के रिटायर होने के बाद रेणुका मिश्रा यूपी कैडर की वरिष्ठतम अधिकारी बन जाएंगी। हालांकि वह करीब डेढ़ साल से किसी भी विभाग में तैनात नहीं हैं और मुख्यालय से अटैच हैं।
    अप्रैल में भी होगा बड़ा बदलाव
    एक मार्च से वरिष्ठता सूची में उनके बाद 1991 बैच के आलोक शर्मा दूसरे और पीयूष आनंद तीसरे स्थान पर आ जाएंगे। हालांकि, मौजूदा वक्त में दोनों अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। ऐसे में यूपी कैडर में कार्यरत अधिकारियों की वरिष्ठता के आधार पर डीजीपी राजीव कृष्णा दूसरे स्थान पर रहेंगे। पुलिस महकमे में अप्रैल में भी बड़ा बदलाव होगा। 30 अप्रैल को डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत रिटायर होंगी। मौजूदा वक्त में उनके पास आर्थिक अपराध शाखा के साथ 112 यूपी का भी अतिरिक्त प्रभार है।

    lucknow Major reshuffle in the police department tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !

    August 26, 2026

    ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख

    August 26, 2026

    रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.