Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सतीश शर्मा के साथ ही रिश्वत देने की कोशिश करने वाले ठेकेदार की भी हो जांच, पूर्व में इसका क्या इतिहास रहा है
    • हिन्दी पत्रकारिता दिवस : संगठन और संबंधों की शक्ति को पहचान सम्मान और गौरव बनाए, मीडिया की संख्या और ताकत बढ़ रही है, कमजोर क्यों हो रहे हैं हम
    • अब किसी ग्रिप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना होगा : साई सुदर्शन
    • 200 साल में रुप बदलती पत्रकारिता और चुनौतियां बढ़ गई हैं इनका मुकाबला समृद्ध सोच से ही किया जा सकता है
    • यूपी परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, 9 आरटीओ और 26 एआरटीओ का तबादला
    • अभिनेता परेश रावल ने फिल्म ‘होली’ से की थी करियर की शुरुआत, 71 वर्ष के हुए
    • विनम्रता, क्षमाशीलता और उत्तम आचरण ही व्यक्तित्व के सच्चे आभूषण हैं : मोदी
    • राहुल गांधी पार्क में बैठे, ऑटो ड्राइवर के साथ लंच में पूछा हालचाल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, 9 आरटीओ और 26 एआरटीओ का तबादला
    देश

    यूपी परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, 9 आरटीओ और 26 एआरटीओ का तबादला

    adminBy adminMay 30, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 30 मई। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक मई से 30 मई तक विभागों के लिए ट्रांसफर पॉलिसी लागू की है. इस बीच दो डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का तबादला किया गया. नौ आरटीओ का ट्रांसफर किया गया, साथ ही दो एआरटीओ को पदोन्नत कर आरटीओ बनाया गया है और उन्हें नए स्थान पर तैनाती दी गई है. 26 एआरटीओ का भी ट्रांसफर किया गया है. लखनऊ के आरटीओ (प्रशासन) की जिम्मेदारी अब आगरा में तैनात संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरुण कुमार वार्ष्णेय को मिली है. परिवहन विभाग के विशेष सचिव केपी सिंह की तरफ से ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है.

    दो डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का ट्रांसफर
    झांसी परिक्षेत्र में तैनात डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर केडी सिंह गौर को उप परिवहन आयुक्त यात्री कर मुख्यालय बनाया गया है. इसके अलावा प्रवर्तन संबंधी सभी कार्यों का उन्हें जिम्मा सौंपा गया है. उक्त कार्यों के निर्वहन में तैनाती अवधि में परिवहन आयुक्त के बाद उच्चतम अधिकारी के रूप में कार्य देखेंगे और सीधे परिवहन आयुक्त को रिपोर्ट करेंगे. मुख्यालय पर तैनात डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर यात्रीकर, अतिरिक्त प्रभार अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन संजय सिंह को झांसी परिक्षेत्र का उप परिवहन आयुक्त बनाया गया है.

    लखनऊ में तैनात आरटीओ प्रशासन संजय कुमार तिवारी अब आगरा के आरटीओ प्रशासन बनाए गए हैं. आगरा में तैनात संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरुण कुमार वार्ष्णेय को अब लखनऊ के आरटीओ प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अयोध्या में तैनात आरटीओ प्रवर्तन विश्वजीत प्रताप सिंह को अयोध्या का ही आरटीओ प्रशासन बना दिया गया है.

    मुख्यालय पर तैनात सहायक परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा/ प्रदूषण नियंत्रण दिनेश कुमार को अलीगढ़ का आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है. गोरखपुर में तैनात आरटीओ प्रवर्तन संजय कुमार झा को अयोध्या का आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है.

    मिर्जापुर में तैनात संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रविकांत शुक्ला को मुख्यालय में तैनाती दी गई है. अयोध्या में तैनात रहीं आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह को आरटीओ सड़क सुरक्षा/प्रदूषण नियंत्रण बनाकर मुख्यालय में तैनात कर दिया गया है. प्रयागराज में तैनात आरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार गुप्ता को गोरखपुर का आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है. मुख्यालय पर तैनात संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील दत्त को आजमगढ़ का आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है.

    प्रयागराज में तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन राजीव चतुर्वेदी को प्रोन्नति देते हुए मिर्जापुर का आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है. इसी तरह मिर्जापुर में एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल के पद पर तैनात सत्येंद्र प्रकाश सिंह को प्रोन्नति देते हुए प्रयागराज का आरटीओ प्रवर्तन बना दिया गया है.

    इन एआरटीओ का हुआ ट्रांसफर
    गाजियाबाद में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन सेकंड मनोज कुमार मिश्रा को गौतम बुद्ध नगर का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है. कानपुर देहात में तैनात आरटीओ प्रवर्तन प्रथम सोमलता यादव को कानपुर नगर का आरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल बनाया गया है. मिर्जापुर में तैनात आरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल विजय प्रकाश सिंह को प्रयागराज का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है.

    पीलीभीत में तैनात आरटीओ प्रशासन वीरेंद्र सिंह को मिर्जापुर का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है. कुशीनगर में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन मोहम्मद अजीम को श्रावस्ती का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है. बलिया में तैनात एआरटीओ (प्रशासन) अरुण कुमार राय को मिर्जापुर का एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल बनाया गया है. बिजनौर में एआरटीओ प्रवर्तन गौरी शंकर ठाकुर को फिरोजाबाद का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है.

    लखनऊ परिक्षेत्र में तैनात एआरटीओ टेक्निकल हिमांशु जैन को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रथम दल मुख्यालय, अतिरिक्त प्रभार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन विस्तार पटल देवा रोड में तैनाती दी गई है. श्रावस्ती में तैनात एआरटीओ प्रशासन विनीत कुमार मिश्रा को गाजियाबाद में एआरटीओ प्रवर्तन चतुर्थ दल बनाया गया है.

    हमीरपुर में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल अमिताभ राय को बाराबंकी का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है. बाराबंकी में तैनात एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला को एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल गाजियाबाद बनाया गया है. देवरिया में तैनात एआरटीओ प्रशासन आशुतोष कुमार शुक्ला को प्रतापगढ़ का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है.

    आजमगढ़ में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव को देवरिया का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है. प्रतापगढ़ में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन दिलीप कुमार गुप्ता को मैनपुरी का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है. अमरोहा में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन महेश कुमार शर्मा को बिजनौर का आरटीओ प्रशासन बनाया गया है. अलीगढ़ में तैनात एआरटीओ प्रशासन प्रवेश कुमार को शामली का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है.

    शामली में तैनात एआरटीओ प्रशासन रोहित राजपूत को कानपुर देहात का एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल बनाया गया है. मिर्जापुर में तैनात एआरटीओ प्रशासन संतोष कुमार सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल फतेहपुर बनाया गया है. एटा में तैनात एआरटीओ प्रशासन सत्येंद्र कुमार को अलीगढ़ का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है. मैनपुरी में तैनात एआरटीओ प्रशासन शिवम यादव को एटा का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है.

    फर्रुखाबाद में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष चंद्र राजपूत को आजमगढ़ का एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है. वाराणसी में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल सुधांशु रंजन को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल मेरठ बनाया गया है. सोनभद्र में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन राजेश्वर यादव को कुशीनगर का एआरटीओ प्रशासन बना दिया गया है.

    मिर्जापुर में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा को पीलीभीत का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है. प्रवीण कुमार सिंह जो लंबे समय से प्रतीक्षारत थे, उन्हें हमीरपुर का एआरटीओ प्रशासन बना दिया गया है. इसके साथ ही प्रतीक्षारत एआरटीओ सौम्या पांडेय को उरई का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi TRANSPORT COMMISSIONERS uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सतीश शर्मा के साथ ही रिश्वत देने की कोशिश करने वाले ठेकेदार की भी हो जांच, पूर्व में इसका क्या इतिहास रहा है

    May 30, 2026

    हिन्दी पत्रकारिता दिवस : संगठन और संबंधों की शक्ति को पहचान सम्मान और गौरव बनाए, मीडिया की संख्या और ताकत बढ़ रही है, कमजोर क्यों हो रहे हैं हम

    May 30, 2026

    अब किसी ग्रिप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना होगा : साई सुदर्शन

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.