Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पार्किंग नियमों में बड़ा बदलाव, वाहनों के लिए नई दरें तय
    देश

    दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पार्किंग नियमों में बड़ा बदलाव, वाहनों के लिए नई दरें तय

    adminBy adminJanuary 10, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 10 जनवरी। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत और बदलाव की खबर है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाईवे पर प्रस्तावित पार्किंग व्यवस्था के नियमों और शुल्क में संशोधन लागू कर दिया है. इसका मकसद हाईवे पर अव्यस्थ पार्किंग, जाम और दुर्घटनाओं को रोकना है, साथ ही यात्रियों और परिवहन एजेंसियों को बेहतर सुविधा देना भी है. एनएचएआई के अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया की इस नई व्यवस्था से खासतौर पर गांधी नगर मार्केट,गीता कॉलोनी, पूर्व जिला अधिकारी कार्यालय और फ्लाईओवर के नीचे व किनारे खड़े होने वाले ट्रकों की वजह से होने वाली यातायात समस्या में कमी आएगी.

    एनएचएआई की सहयोगी कंपनी नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने दिल्लीदेहरादून हाईवे के एलिवेटेड हिस्सों,फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड और चयनित खाली स्थानों पर व्यवस्थित पार्किंग विकसित करने का प्रस्ताव रखा है. इन जगहों पर करीब एक हजार से अधिक वाहनों की पार्किंग क्षमता विकसित करने के लिए एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं.नई व्यवस्था के तहत अब सिर्फ कार या दोपहिया ही नहीं बल्कि बस और ट्रक भी तय पार्किंग स्थलों पर खड़े किए जा सकेंगे. इसके लिए घंटेवार शुल्क की जगह मासिक पास प्रणाली लागू की गई है जिससे रोजाना हाईवे का इस्तेमाल करने वाले चालकों को राहत मिलेगी. एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि पिछले वर्ष यह योजना पूरी तरह लागू नहीं हो सकी थी, क्योंकि शुल्क और शर्तें काफी सख्त थीं. इस बार नियमों में संशोधन कर एजेंसियों को आकर्षित करने और संचालन को आसान बनाने पर जोर दिया गया है.

    संशोधित नियमों के अनुसार हाईवे पर पार्किंग के लिए नई दरें निर्धारित की गई हैं. निजी वाहनों में दोपहिया और कार के लिए 0 से 2 घंटे तक पार्किंग शुल्क क्रमशः 10 रुपये और 20 रुपये रखा गया है. 2 से 5 घंटे के लिए दोपहिया वाहन से 50 रुपये और कार से 100 रुपये लिए जाएंगे. 5 से 10 घंटे की पार्किंग पर दोपहिया के लिए 100 रुपये और कार के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित है. वहीं 10 से 24 घंटे तक पार्किंग करने पर दोपहिया वाहन से 200 रुपये और कार से 300 रुपये वसूले जाएंगे. मासिक पास की दर दोपहिया वाहन के लिए 600 रुपये और कार के लिए 1200 रुपये तय की गई है.

    कमर्शियल वाहनों जैसे ऑटो, टेंपो, बस और ट्रक के लिए 0 से 2 घंटे तक पार्किंग शुल्क 60 रुपये होगा. 2 से 5 घंटे के लिए यह शुल्क 90 रुपये, 5 से 10 घंटे के लिए 200 रुपये और 10 से 24 घंटे के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है. कमर्शियल वाहनों के मासिक पास की दर बस और ट्रक के लिए 6000 रुपये, जबकि बड़े कमर्शियल वाहनों के लिए 9900 रुपये रखी गई है.

    delhi-dehradun-highway NHAI parking-rules tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.